रीवा : पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने दे दिया ऐसा बयान की कांग्रेस पार्टी सहित भाजपा में भी मच गया हंगामा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:05 GMT

रीवा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने विंध्य में खुद को लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस का सशक्त दावेदार बताया है। उन्होंने कहा कि उनसे मजबूत दावेदार कांग्रेस में सामने आएगा तो सबसे पहले वे उसका समर्थन करेंगे। मीडिया के सामने किए गए उनके इस दावे और भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विनोद शुक्ला की उम्मीदवारी से विंध्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व मंत्री ने विंध्य में लोकप्रिय महाराजा मार्तण्ड सिंह व रीवा राजघराने की उपलब्धि को लेक र जनता के बीच जाने एलान भी कर दिया है।

चर्चा के दौरान पुष्पराज सिंह ने बताया महाराजा मार्तण्ड सिंह ने विंध्य के लिए जो काम किए हैं उनकी जानकारी युवा व आम जनता को बताने के लिए ४ अप्रैल से जिलेभर में पदयात्रा निकाली जाएगी। महाराजा मार्तण्ड सिंह ने सांसद रहते रीवा-सिगंरौली रेल मार्ग की नींव रखी थी। उनकी दूरगामी विकासोन्मुखी सोच से आज रीवा सीधे पूर्वी भारत से जुडऩे जा रहा है। शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मेडिकल कालेज, सैनिक स्कूल सहित अन्य संस्थानों के जमीन दी है। उनके द्वारा किए गए कार्य लोगों की जहन में आज भी हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वंय पदयात्रा लेकर निकलेंगे। वहीं दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्रों व सतना, सीधी, शहडोल में पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित की जाएगा। पूर्व मंत्री ने सभी से अपील की है कि जिनके पास महाराजा मार्तण्ड सिंह से जुड़ी तस्वीर व पत्र तथा अन्य कोई जानकारी है तो वे इस यात्रा के दौरान रखकर लोगों को बता सक ते हैं।

कांग्रेस में वापसी अच्छे संकेत कांग्रेस में दूसरे पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि दो दशक पहले कांग्रेस का यह बड़ा हिस्सा अलग हो गया था। लेकिन अब लोगों के वापस आने से कांग्रेस और मजबूत होगी। कांग्रेस अपने सीधे मुद्दों को लेकर चल रही है और लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम आएंगे।

टिकट तय करना हाईकमान का काम पूर्व मंत्री से जब पूछा गया कि कांग्रेस से आपकी टिकट तय है तो उन्होंने साफ कि उन्होंने लोकसभा चुनाव लडऩे की अपनी व जनता दोनों की इच्छा पार्टी को बता दी है। विंध्य में लोगों का विश्वास रीवा राजघराने पर सदा रहा है। टिकट तय करना हाईकमान काम है। टिकट नहीं मिली तो अगला कदम क्या होगा, इस पूर्व मंत्री ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि पार्टी छोड़कर कहीं जाने की जरुरत पड़ेगी।

Similar News