रीवा : कांग्रेस छोड़ पूर्व मंत्री का पुत्र हुआ भाजपा में शामिल, उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के हाथो ली सदस्यता

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:00 GMT

रीवा। अशोक कुमार साकेत पिता श्री छोटेलाल साकेत पूर्व मंत्री जी के पुत्र ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।1962 से 1972 तक कांग्रेस के विधायक एवं 1967से 1972 तक कांग्रेस के विधायक एवं 1967 से 1972 तक श्यामाचरण शुक्ल के कांग्रेस मंत्रिमंडल में मंत्री रहे श्री छोटेलाल जी के पुत्र श्री अशोक साकेत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता छोड़कर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के हाथो भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

भाजपा के केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से गरीब एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कन्याणकारी कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया, इस अवसर पर श्री अशोक साकेत का भाजपा में स्वागत करते हुए श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भाजपा, अर्जुन सिंह चौहान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ममता गुप्ता महापौर, , महामंत्री प्रबोध व्यास, जिला महामंत्री शिवेन्द्र सिंह, पंचूलाल प्रजापति पूर्व विधायक, पन्नाबाई पूर्व विधायक, दीनानाथ वर्मा नगर अध्यक्ष, कृष्ण प्रिय मैत्रेय पूर्व पार्षद, पूर्व जनपद अध्यक्ष निशा साकेत, रोशनी मैत्रेय जिला मंत्री नगर शियासरण साकेत अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा जीवन लाल साकेत अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री जयलाल साकेत, किशन लाल भंडारी पूर्व पार्षद, दिलीप साकेत पूर्व पार्षद, आशा साकेत वर्तमान पार्षद आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं अशोक साकेत जी के आने से प्रसन्नता व्यक्त की।

Similar News