REWA: दूल्हे के लड़खड़ा रहे थें कदम और आ रही थी शराब की दुर्गंध, दुल्हन ने विवाह करने से इंकार किया...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:06 GMT

रीवा। वरमाला के समय दूल्हे के लड़खड़ते कदम व शराब की दुर्गंध को देखकर एक दुल्हन ने विवाह करने से इंकार कर दिया। दुल्हन को समझाने के लिए स्थानीय स्तर पर दूल्हे के रिश्तेदार व उसके पिता ने प्रयास किया, लेकिन दुल्हन अड़ी रही। लड़की पक्ष का आरोप है कि पूरा परिवार ही शराब के नशे में था। 2 घंटे तक चली समझाइश के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो रविवार रात बारात वापस लौट गई।


[poll id="6"]


घटना जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर गढ़ थाना के कलवारी गांव की बताई गई है। बारात लौटने के दूसरे दिन सोमवार को लड़की पक्ष ने दूल्हा सहित उसके परिजन पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। गढ़ थाने में पहुंची शिकायत के बाद टीआई राम सिंह कंजर ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कलवारी निवासी विजय शंकर तिवारी ने अपनी बेटी किरण तिवारी का विवाह जवा में तय किया था। रविवार को साढ़े 9.30 बजे बारात आई तो परिवार ने स्वागत-सत्कार किया। रात 12 बजे जब वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो उसके कदम लड़खड़ा गए। वह नशे में था। इसका पता चलते ही किरण तिवारी ने शादी करने से इंकार कर दिया। रात तकरीबन 2 बजे बारात लौट गई। लड़की पक्ष ने थाने में आवेदन देकर वर पक्ष पर दहेज में फोर व्हीलर मांगने का आरोप लगाया है।

गश खाकर गिर गई मां, सदमे में पिता बिटिया के हाथों में मेहंदी लगा कर अरमानों की डोली पर बैठाकर उसे ससुराल भेजने का सपना टूटते ही किरण की मां विमला गश खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। अभी भी उनकी हालत ठीक नहीं है। पिता विजय शंकर तिवारी को भी गहरा आघात लगा है। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। दुल्हन के चाचा भोले पूरा घटनाक्रम बताते हुए आंखों से आंसू नहीं रोक पाए।

इनका कहना है कलवारी से बारात लौटने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के परिजनों की तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है।मामले की जांच की जा रही है - राम सिंह कंजर, थाना प्रभारी गढ़

Similar News