45 गांवो को जोडकर 93 किमी बढ़ेगा रीवा, 52 हजार के करीब बढ़ेगी आबादी, 10 हजार से ज्यादा लगाई जायेगी स्टीट लाइट, पढ़िये कैसे होगा नया रीवा...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

रीवा : 45 गांवों को जोडक़र बनने वाले नए रीवा शहर से राजस्व आय का आकलन कर नगर निगम ने मप्र सरकार को हाल ही में रिपोर्ट भेजी थी। अब इस नए शहर पर विकास पर कितना खर्च होगा, इसका आकलन करने में निगम अधिकारी जुट गए हैं। हालांकि शासन ने सीमा वृद्धि संबंधी कार्यवाही पर रोक लगा रखी है, लेकिन अधिकारियों द्वारा शासन के मौखिक निर्देश पर नए रीवा पर आने वाले खर्च व किस प्रकार से उसका विकास किया जाएगा, इसका आकलन मैदानी सर्वे के साथ किया जा रहा है।

[poll id="6"]

गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही नगरीय निकायों में सीमा वृद्धि व परसीमन के आदेश जारी किए थे। इसके बाद से निगम ने 45 गांवों को जोड़ते हुए 195 वर्गकिमी. का नया रीवा बनाने नोटिफिकेशन जारी किया था। दावा- आपिा भी आई, जिन पर अिामत देते हुए निगम प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। बीच में आचार संहिता के चलते इस पर शासन ने कई बदलाव जरूर किए, लेकिन निगम का दायरा बढऩे की संभावना अब भी प्रबल है। इसी बीच में शासन के आदेश पर निगम सीमा में समिलित अथवा अपवर्जित किए जाने वाले गांव क्षेत्र की जनसंया उसमें जनसंया की सघनता, स्थानीय प्रशासन के लिए उापन्न राजस्व, कृषि से भिन्न क्रियाकलापों में नियोजन की प्रतिशतता, आर्थिक महत्व पर सर्वे कराया गया था।

इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब शासन स्तर से आए मौखिक आदेश पर ही निगम इन 45 गांवों को जोडक़र बनने वाले नए रीवा के विकास की रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसकी जानकारी शासन स्तर पर बैठे विभागीय अधिकारियों को भी मौखिक रूप से दी जा र

कैसा होगा नया रीवा क्या होगे विकास कार्य -45 गांवो को जोडकर 93 किमी0 बढेगा शहर का दायरा -52 हजार के करीब बढेगी आबादी - 300 किमी बढाना पडेगा सडको का जाल -100 किमी बिछाई जायेगी पेयजल लाइन -10 हजार से ज्यादा लगाई जायेगी स्टीट लाइट -100 किमी लगभग बिछाई जायेगी सीवरेज लाइन

Similar News