RSSB Chairman Alok Raj Biography: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष के बारे में जानें

RSSB Chairman Major General Alok Raj Biography In Hindi: राजस्थान सरकार ने मेजर जनरल आलोक राज (रिटायर्ड) को RSSB का नया अध्यक्ष बनाया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि सेना के किसी रिटायर्ड अधिकारी को इस बोर्ड का मुखिया बनाया गया हो।

Update: 2023-08-22 09:16 GMT

RSSB New Chairman: राजस्थान सरकार ने मेजर जनरल आलोक राज (रिटायर्ड) को RSSB का नया अध्यक्ष New Chairman Alok Raj बनाया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि सेना के किसी रिटायर्ड अधिकारी को इस बोर्ड का मुखिया बनाया गया हो। सोशल मीडिया पर युवाओं ने उम्मीद जताई है कि मेजर जनरल आलोक राज के आने से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही युवाओं को पेपर लीक और धांधली से भी निजात मिल सकेगी।

हरि प्रसाद ने दो महीने पहले ही दिया अपना इस्तीफा

पेपर लीक और भर्तियों में देरी से परेशान राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार चर्चा की वजह काफी अच्छी है। राजस्थान सरकार ने मेजर जनरल आलोक राज रिटायर्ड RSSB Chairman Alok Raj को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले राजस्थान स्टॉफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने कार्यकाल खत्म होने से दो महीने पूर्व ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 23 जुलाई को उनके इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था।

पुरस्कारों व प्रतिष्ठित सम्मानों से हो चुके हैं अलंकृत

रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज को राजस्थान सरकार ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का Rajasthan Staff Selection Board New Chairman Alok Raj नया अध्यक्ष बनाया है। अब नए अध्यक्ष के रूप में मेजर जनरल आलोक राज Major General Alok Raj के सामने कई भर्तियों को पूरी कराने और उनमें पारदर्शिता रखने की अहम चुनौती होगी। यहां पर बता दें कि मेजर जनरल आलोक राज सेना में रहते हुए कई अहम पुरस्कारों और प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किए जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर युवाओं ने उम्मीद जताई है कि उनके बोर्ड का मुखिया बनाए जाने से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही धांधली और पेपर लीक जैसे मामलों पर भी अंकुश लग सकेगा।

Tags:    

Similar News