बजरंग दल वालों को वेलेंटाइन डे और इसे मानाने वाले प्रेमी जोड़ों से क्या दिक्क्त है?
What problem do Bajrang Dal people have with Valentine's Day: 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है और बजरंग दल के लोगों ने अपनी-अपनी लाठियों को तेल पिलाना शुरू कर दिया है
बजरंग दल को वेलेंटाइन डे से क्या दिक्क्त है: फरवरी प्यार का महीना है, महीने की 14 तारीख को कपल्स वेलेंटाइन डे मनाकर अपनी मुहब्बत को सेलिब्रेट करते हैं. लेकिन इन प्रेमी जोड़ों के बीच में बजरंग दल कबाब में हड्डी का काम करता है. समस्या तब होती है जब इस संगठन के कायकर्ता नैतिकता की बात करने लगते हैं. यानि मोरल पुलिसिंग करते हैं. तब ईरान की मोरलिटी पुलिस और बजरंग दल में कोई फर्क नहीं रह जाता।
प्रेमी जोड़ों को पीटना, उन्हें भगा देना, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करना और जबरन शादी करवा देना यह वेलेंटाइन डे में प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे बड़ा खतरा रहता है. प्रश्न ये है कि जिन भगवान हनुमान ने दो प्रेमी जोड़ों को आपस में मिलाने का काम किया था उन्ही के नाम पर बना यह संगठन प्रेमी जोड़ों को परेशान क्यों करता है? आखिर बजरंग दल को वेलेंटाइन दे से दिक्क्त क्या है?
बजरंग दल को वेलेंटाइन डे से क्या समस्या है
बजरंग दल वालों का कहना है कि वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है. वह उसे विदेशी कोढ़ मानते हैं. ना तो वो वेलेंटाइन डे मनाते हैं और ना ही दूसरों को मानाने देते हैं. उनका मानना है कि इस दिन के बहाने युवा-युवती आपस में संबंध बना लेते हैं और उसके बाद जब लड़की गर्भवती हो जाती है तो वह अबॉर्शन करवाती है. इससे समाज में गलत असर पड़ता है.
बजरंग दल को प्रेमी जोड़ों से कोई दिक्क्त नहीं है, दिक्क्त है तो वेलेंटाइन मानाने वाले प्रेमी जोड़ों से. लेकिन जो प्रेमी जोड़े वेलेंटाइन को महत्त्व नहीं देते और इस खास दिन साथ में घूमते-फिरते दिखाई देते हैं तो वह भी बजरंग दल के लिए विदेशी कल्चर को बढ़ावा देने वाले बन जाते हैं.
क्या बजरंग दल के पास ऐसा करने का अधिकार है?
बिलकुल नहीं है, हो ही नहीं सकता क्योंकि भारत में कानून का राज है और किसी प्रेमी जोड़े को परेशान करना, उन्हें पीटना या बिना परमिशन लिए उनका वीडियो बनाना कानूनी अपराध है. बजरंग दल के पास ऐसी कोई ऑथरिटी नहीं है जो उन्हें यह अधिकार दे देती हो कि वो वेलेंटाइन मानाने वाले लोगों को पीते या मुफ्त का ज्ञान दें.
बजरंग दल वाले परेशान करें तो क्या करें?
वैसे अब बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं मगर छोटे शहरों में अभी भी 14 फरवरी के लिए कपल्स को परेशान किया जाता है. अगर आपको कोई संगठन का व्यक्ति इस लिए परेशान करता है क्योंकी आप वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं तो आप सीधा पुलिस को फोन लगा सकते हैं. और अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
वैसे बजरंग दल को अगर विदेशी त्योहारों से इतना ही परहेज है तो न्यू ईयर, फादर्स डे, मदर्स डे, विमेंस डे, वर्ल्ड अर्थ डे, पर्यावरण दिवस, सिनेमा डे, जैसे तमाम खास दिनों को मानाने वालों को पकड़ कर पीटना चाहिए। और उन्हें भी विदेशी सभ्यता के कपड़े, भाषा, फिल्मों से परहेज करना चाहिए और मौका मिले तो भी कभी विदेश यात्रा नहीं करनी चाहिए।
वैसे तो बजरंग दल एक प्रो हिंदू संगठन है जो बिना किसी भेदभाव के सामाजिक सेवा करता है धार्मिक कार्यक्रम करता है, लोगों की मदद करता है मगर इनकी मोरल पुलिसिंग के चलते इनका समाज में नाम ख़राब होता है. बजरंग दल अगर प्रेमी जोड़ों को परेशान करने की मानसिकता को त्याग दे तो यह एक सामाजिक सरोकार करने वाला संगठन बन जाएगा