देश के इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश के साथ कोहरा एवं शीतलहर के आसार

देश के इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश के साथ कोहरा एवं शीतलहर के आसार मौसम। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। 26

Update: 2021-02-16 06:41 GMT

देश के इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश के साथ कोहरा एवं शीतलहर के आसार

मौसम। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। 26 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जिसके चलते हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर और कोहरे की मार की संभावना है। उत्तर भारत से लगा हुआ मध्य-प्रदेश एवं विध्य क्षेत्र पर भी उत्तर भारत के मौसम का असर पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों पर भी एक सर्कुलेशन विकसित हो सकता है।
अनुमान है कि 26 और 27 दिसम्बर को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर वर्षा तथा बर्फबारी हो सकती है।

Full View Full View Full View

घटेगा पारा

मौसम विभाग ने 24 से 30 दिसंबर तक के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। आने वाले तीन दिन ऐसी ही कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

पाला पड़ने का खतरा

देश के उत्तर मध्य भागों पर लगभग एक सप्ताह से बर्फीली हवाएं अपना असर दिखा रही हैं जिससे उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में पारा लगातार नीचे जा रहा है। अब असर मध्य भागों में दिखाई देने लगा है। अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर पारा 2 डिग्री या उससे भी नीचे पहुंच सकता है। कहीं-कहीं पर शून्य के करीब भी पहुंच जाएगा, जिससे पाला पड़ने की भी आशंका है। दिल्ली में आगामी 3 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर कोहरा शुरू हो सकता है।

जानिये क्या है कोल्‍ड डे

देश के मैदानी भागों में जब अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जाता है तब उस दिन को कोल्ड दे कहा जाता है। यानी दिन में भी शीतलहर का प्रकोप देखा जाता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में भीषण सर्दी का आलम रहा।

Weather Report : उत्तर में शीत लहर के साथ घना कोहरा, दक्षिण के राज्यों में होगी बूंदाबादी, जानिए देश भर के मौसम का हाल-चाल

देश भर में मौसम का बिगड़ा मिजाज, दिल्ली में ऑरेंज और येलो अलर्ट

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 

Facebook WhatsApp Instagram Twitter Telegram | Google News

Similar News