Weather Forecast: मानसूनी बारिश से मुंबई तरबतर, मध्य क्षेत्र में 11 वर्ष का रिकार्ड तोड़ेगे बादल

Weather Forecast Latest Updates:  देश की उद्योग नगरी में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। तेज बारिश होने से कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सामान्य तौर पर मुंबई में मानसून हर साल 10 जून को पहुंचता है। लेकिन इस बार समय से एक दिन पहले मानसून सक्रिय हो गया है। मुंबई में भारी बारिश के चलते लोकल ट्रेन सेवा पर भी प्रभाव पड़ा है।

Update: 2021-06-09 23:29 GMT

Weather Forecast Latest Updates:  देश की उद्योग नगरी में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। तेज बारिश होने से कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक सामान्य तौर पर मुंबई में मानसून हर साल 10 जून को पहुंचता है। लेकिन इस बार समय से एक दिन पहले मानसून सक्रिय हो गया है। मुंबई में भारी बारिश के चलते लोकल ट्रेन सेवा पर भी प्रभाव पड़ा है।

समुद्र में उठेगी लहरें


मुंबई में भारी बारिश के बीच समुद्र में हाईटाइड आ सकती है। इस दौरान 4 से 5 मीटर की लहरें उठने की संभावना है। इससे कोरोना संक्रमण काल में मुंबई की मुसीबतें और बढ़ जाएंगी।

14 राज्यों में बारिश की संभावना

खबरो के मुताबिक अगले कुछ दिन में मानसून तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के बचे हुए सभी हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा। अगले 4-5 दिन में छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, गुजरात, तेलंगाना समेत करीब 14 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां होगी ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार भोपाल सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह है बंगाल की खाड़ी और अरब सागर वाली दोनों ब्रांच सक्रिय हैं। 

मौसम की रफ्तार इस तरह से रही तो 11 साल में ऐसा दूसरी बार होगा, जब मानसून तय समय यानी 20 जून के पहले भोपाल पहुंच जाएगा। क्योकि 11 जून को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र भी बनने के आसार हैं।

अरब सागर में भी कई सिस्टम सक्रिय हैं। इससे मानसून को रफ्तार मिलेगी। इससे पहले 2013 में मानसून 10 जून को भोपाल पहुंचा था।

Similar News