WBBSE West Bengal Class 10th Results 2022 Declared: 86.60 फीसदी छात्र पास हुए, यहां देखें परिणाम
WBBSE West Bengal Class 10th Results 2022 Declared, Result Live Update: पश्चिम बंगाल 10वीं के बोर्ड रिजल्ट घोषित हो चुका है.
WBBSE West Bengal Class 10th Results 2022 Declared, Result Live Update: पश्चिम बंगाल 10वीं के बोर्ड का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो चुका है. कुल 86.60 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. रिजल्ट देखने के लिए लिंक नीचे दी गई है.
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) द्वारा 10 लाख से अधिक 10वीं कक्षा के उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम शुक्रवार 3 जून को जारी कर दिया गया है. परीक्षा के परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर देखे व डाउनलोड किए जा सकते हैं.
Steps to Download WBBSE Class 10th Results 2022
- पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर, 'WB Class 10 Madhyamik Result 2022' लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- सबमिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- इसे चेक और डाउनलोड करें. स्टेप 6: छात्र, आगे के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं.
WBBSE 10th Board Topper 2022
बोर्ड सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में WBBSE पश्चिम बंगाल 10th Class Board Exam के रिजल्ट की घोषणा की है. 693 नंबरों के साथ पहले स्थान पर 2 स्टूडेंट्स रहे हैं. अर्नब घोरई और रौनक मंडल कंबाइंड टॉपर (WBBSE 10th Board Topper 2022) बने हैं.