Unlock 1.0 में पेट्रोल-डीजल को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़िए

Unlock 1.0 में पेट्रोल-डीजल को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़िएनई दिल्ली। जून महीने के महीने से इंडिया अनलॉक हो गया है। सड़कों पर गाडिय़ों

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

Unlock 1.0 में पेट्रोल-डीजल को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़िए

नई दिल्ली। जून महीने के महीने से इंडिया अनलॉक हो गया है। सड़कों पर गाडिय़ों की आवाजाही शुरू हो गई है। लोगों ने नियमों के साथ ऑफिस भी जाना शुरू कर दिया है। वहीं 6 जून से मॉल्स और बाकी चीजें भी ओपेन हो जाएंगी, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) अभी भी लॉक हैं। जून का यह 5वां दिन है, लेकिन देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Prices ) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दूसरी ओर कुछ राज्यों की ओर से रेवेन्यू बढ़ाने की खातिर पेट्रोल और डीजल पर वैट ( Vat on Petrol Diesel ) या सेस बढ़ाने की बातें सामने आ रही हैं। गुजरात सरकार ( Gujarat Govt ) की ओर से इस मामले में गंभीरता से विचार किया जा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के क्या दाम हैं।

भारत की जनता पढ़ ले ये खबर, मंदिरो और रेस्टोरेंट के लिए बन गया नया नियम, तुरंत पढ़िए

पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों कमें पेट्रोल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। शुक्रवार को भ्भी देश के चारों महानगरों के लोगों को पेट्रोल के दाम वो ही चुकाने होंगे, जो गुरुवार को चुकाए थे। आंकड़ों की बात करें तो देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.26 रुपए, 73.30 रुपए, 78.32 और 75.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

जानिए कौन थे जॉर्ज फ्लॉयड,जिनकी मौत से जल उठा अमेरिका

डीजल के दाम भी स्थिर वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम भ्भी स्थिर देखें जा रहे हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम गुरुवार वाले चुकाने होंगे। आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम सबसे ज्यादा है, जिसके लोगों को 69.39 रुपए प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं उसके बाद चेन्नई में डीजल के दाम 68.22 और मुंबई डीजल के दाम 68.21 रुपए प्रति लीटर पर कारोबार कर रहे हैं। कोलकाता में डीजल के दाम 65.62 रुपए प्रति लीटर हैं।

[signoff]

Similar News