जुड़वा भाइयों की एक ही तरीके से मौत हुई! दोनों एक दूसरे से 900 किमी दूर रहते थे
Twin brothers died in the same way: दोनों जुड़वा भाइयों की मौत एक ही तरीके से एक दिन के अंतराल में हुई
Twin brothers died in the same way on the same day: राजस्थान के बाड़मोड़ में अजीब संयोग हुआ है. जहां से ताल्लुख रखने वाले 26-26 साल के दो जुड़वा भाइयों की मौत एक तरीके से अलग-अलग जगह पर हुई. दोनों भाई एक दूसरे से 900 किमी दूर रहते थे. मगर संयोग ऐसा बना कि दोनों की मौत अलग-अलग जगह उसी तरीके से हुई. बाद में परिवार वालों ने दोनों का एक साथ अंतिमसंस्कार किया।
मरने वाले जुड़वा भाइयों ने नाम सोहन सिंह और सुमेर सिंह थे. वह बचपन में साथ पले-बढे साथ पढ़े, दोनों एक जैसे दिखते थे, एक जैसा खाते और पहनने थे. लेकिन नौकरी के चलते दोनों को अपनी अलग अलग राह चुननी पड़ी. मगर यहां कुदरत ने ऐसा संयोग किया कि दोनों भाई की मौत एक जैसी हुई.
जुड़वा भाइयों की एक जैसी मौत
सुमेर सिंह गुजरात में एक टेक्सटाइल कंपनी में जॉब करता था और दूसरा भाई सोहन सिंह जयपुर में सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती की तैयारी कर रहा था. बुधवार को गुजरात में रहने वाला सुमेर फोन में बात करते हुए छत से फिसल कर गिर गया और उसकी मौत हो गई , मौत की खबर उसके जयपुर वाले भाई सोहन को मिली, सोहन अपने घर आया जहां टंकी के पास पैर फिसलने से उसकी भी मौत हो गई. दोनों की मौत पैर फिसलने से हुई.
घर वालों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अपनी भाई की मौत पर घर लौटा दूसरा बेटा भी उसी तरह मारा जाएगा। परिवार में शोक का माहौल है. घर के दोनों चिराग अलग-अलग दिन दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. परिवार के लोग सदमे में हैं.