NEWS UPDATE 10 MAY: देश में आज क्या-क्या चल रहा सब शार्ट में समझ लीजिये
10 May News Updates India: 10 मई की ताजा ख़बरें क्या है? सब शार्ट में समझा देते हैं
10 मई की ताजा ख़बरें: आज 10 मई है और देश में हमेशा की तरह किसी न किसी बात को लेकर बवाल मचा है। अब इंसान देशभर की जानकारी लेने के लिए कितनी खबरें पढ़ेगा इसी लिए RewaRiyasat.com ने नई पहन शुरू की है, जहां आपको एक न्यूज़ पढ़ने पर उस दिन की सभी ताजा ख़बरों का इल्म हो जाएगा। तो बिना कोई बकैती किए अपन 10 मई की टॉप ख़बरों के बारे में जानते हैं.
1. क़ुतुब मीनार के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ है
10 मई को दिल्ली के क़ुतुब मीनार के बाहर यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया है. संगठन के अध्यक्ष जय भगवान गौतम ने अपने लोगों के साथ मिलकर हनुमान चालीसा पढ़ी और सरकार से क़ुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तम्भ रखने की मांग की है. इसके अलावा क़ुतुब मीनार परिसर में मौजूद प्राचीन भगवानों की मूर्तियों को व्यवस्थित रूप से कहीं और प्रतिष्ठित किए जाने की मांग है. लेकिन पिछले महीने ही सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करने से मना कर दिया था. क़ुतुब मीनार के इतिहास और वहां मौजूद हिन्दू भगवानों की मूर्तियों के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें
2. ताजमहल के बंद 20 दरवाजों को खोलने की सुनवाई टल गई
इलाहबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में ताजमहल के बंद 20 कमरों को फिर से खोलने और जांच करने की मांग उठाई गई है. याचिका डालने वाले बीजेपी नेता डॉ रजनीश सिंह का कहना है कि इतिहासकार मानते हैं कि उन बंद कमरों में भगवान भोलेनाथ की प्राचीन प्रतिमाएं हैं. और ताजमहल से पहले वहां तेजो महालय हुआ करता था. इसी विवाद को खत्म करने के लिए ताजमहल के तहखानों की जांच होनी चाहिए। 10 मई को इस केस की पहली सुनवाई होनी थी लेकिन टल गई.
3. पंजाब पुलिस हेडक्वाटर में विस्फोटक से हमला
सोमवार की शाम 7;30 बजे पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वाटर में विस्फोटक से हमला हुआ है. जिन लोगों द्वारा भी यह हमला किया गया है वो पूरी बिल्डिंग को उड़ाना चाहते थे. लेकिन विस्फोटक अंदर नहीं पहुंच पाया बाहर दिवार में अटक गया. अगर अंदर चला जाता तो इस खबर को फुल डिटेल में बताना पड़ता। इस बिल्डिंग में पंजाब पुलिस के आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (OCCU) और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) का ऑफिस भी है। ऐसे में इसके पीछे आतंकियों का हाथ होने की आशंका है. इस मामले की जांच NIA कर रही है. हमला 80 मीटर दूर से किया गया था. टीम हमलावरों का पता लगाने के लिए सभी एंगल से जांच कर रही है. पता चला है रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमला हुआ है. जो किसी इमारत को आसानी से उड़ा सकता है. पंजाब इंटेलिजेंस का कहना है कि वो 10 मई की शाम तक इस मामले में बड़ा खुलासा करने वाली है.
4. नागपुर रेलवे स्टेशन में मिला विस्फोटक से भरा बैग
सोमवार रात को महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस को विस्फोटक से भरा हुआ एक बैग मिला है। ATS की टीम नागपुर पहुंच चुकी है. उस बैग में जिलेटिन की 54 छड़ें मिली हैं. इनका इस्तेमाल खदानों में ब्लास्टिंग के लिए किया जाता है। ATS इस मामले की जांच कर रही है. विस्फोटक से भरे बैग की जांच को लेकर आतंकवादी हमले की साज़िश के एंगल से भी देखा जा रहा है.
5. असानी तूफान से 33 फ्लाइट रद्द
साल का पहला साइक्लोन, असानी तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से टकरा चुका है. IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों में यहां 125 किमी तेज़ हवाएं चलना शुरू हो जाएगीं। साथ ही तेज़ बारिश होगी। मौसम खराब होने के चलते विशाखापट्नम की 23 और चैन्नई एयरपोर्ट की 10 फ्लैट्स रद्द हो गई हैं. NDRF और ODARF की 40 टीमें लोगों की मदद के लिए तैनात हैं. ओडिशा के तट में रहने वाले 7 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान में शिफ्ट करने का काम चल रहा है.