देश की उद्योग नगरी मुंबई हुई पानी-पानी, रेल एवं यातायात पर पड़ रहा प्रभाव, मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून

Mumbai Rains Today Update : देश की उद्योग नगरी मुबंई (Mumbai) में गुरुवार देर रात से शुरू हुई बारिश के चलते जंहा शहर पानी-पानी हो गया वही निचले इलाकों में जलभराव तथा सड़कों पर पानी जमा हो गया है। 

Update: 2021-07-16 13:35 GMT

Mumbai Rains Today Update : देश की उद्योग नगरी मुबंई (Mumbai) में गुरुवार देर रात से शुरू हुई बारिश के चलते जंहा शहर पानी-पानी हो गया वही निचले इलाकों में जलभराव तथा सड़कों पर पानी जमा हो गया है। 

रेल और यातायात पर पड़ रहा प्रभाव

भारी बारिश के चलते जंहा बसों के रूट में बदलाव किया गया है, तो लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित हुई हैं। इतना ही नही मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) के रनवे पर भी पानी भर गया है। मुंबई के अलावा ठाणे और रायगढ़ के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में अब तक हो चुकी है अच्छी बारिश

मुंबई में 1 जून से अब तक कुल 1291.8 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 48 प्रतिशत ज्यादा है। शहर में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले इलाकों में आवाजाही नहीं करने की अपील की है।

देश के इन राज्यों में भी बारिश

वर्षा काल शुरू हुए डेढ़ माह का समय सामाप्त हो गया है। ऐसे में बारिश को लेकर देश भर में इंतजार हैं। तो वही कई राज्यों में बारिश शुरू हो गई है। 

हरियाणा के कई जिलों में लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है। राज्य के पानीपत, करनाल और सोनीपत समेत हरियाणा के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है।

एमपी में कंमजोर पड़ी बारिश 

वर्षा काल के दौरान एमपी में बारिश अभी तक कंमजोर हुई है। प्रदेश में बारिश की स्थिति ऐसी है कि सिर्फ 8 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं 8 जिले ऐसे हैं, जहां आंकड़ा 50 प्रतिशत से भी कम है।

Similar News