Lockdown 4.0 की अटकलें तेज, आज रात 8 बजे देश को सम्बोधित करेंगे PM MODI
आज रात 8 बजे एक बार फिर PM MODI देश को सम्बोधित करने वाले हैं। इसके साथ ही देश में Lockdown 4.0 लागू होने की अटकलें तेज भी हो गई है।
नई दिल्ली। आज रात 8 बजे एक बार फिर PM MODI देश को सम्बोधित करने वाले हैं। इसके पूर्व सोमवार को उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी और 17 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन के बाद की रणनीति पर चर्चा की थी। इसके साथ ही देश में Lockdown 4.0 लागू होने की अटकलें तेज भी हो गई है।
1 करोड़ लोगों को नौकरी देगी उत्तरप्रदेश सरकार, सीएम योगी ने किया वादा
PM MODI आज फिर क्या कहेंगे इस पर देश की निगाहें टिकी रहेंगी। कुछ लोग राहत पैकेज की बात कर रहे हैं तो कुछ का मानना है कि पीएम एक बार फिर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देशवासियों का हौसला बढ़ाएंगे। हालांकि लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं, इस पर अभी ऐलान मुश्किल लग रहा है।
अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि पीएम मोदी ग्रामीण इलाकों के लिए कोई घोषणा कर सकते हैं। क्योंकि पीएम ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा था कि देश के बड़े ग्रामीण इलाके तक कोरोना वायरस नहीं पहुंच सका है। ऐसे में वहां आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं।
लॉकडाउन के दौरान पीएम मोदी के संबोधन
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान पीएम मोदी ने कई बार अलग-अलग मौके पर देश को संबोधित किया है। लॉकडाउन 2.0 का ऐलान करते हुए पीएम ने कहा था, पीएम ने कहा, 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा।
अगर आपका भी SBI में खाता है, तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो Account हो सकता है खाली
इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं। मेरी सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है।
मन की बात में कहा था, ईद तक दुनिया कोरोना मुक्त
वहीं अप्रैल के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने कहा था, देशवासियोंने संयम का पालन किया तो ईद आने तक दुनिया कोरोना मुक्त हो जाएगी।
Jio-Airtel Users के लिए खुशखबरी, कई नए Recharge Plans आएं, मिलेगा ढेर सारा Internet Data और Calling
साथ ही कहा था, पीएम मोदी ने कहा, हम भाग्यशाली हैं कि आज पूरा देश, देश का हर नागरिक, जन-जन इस लड़ाई का सिपाही है और लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है।
ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram