अमित शाह से मिले सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, हाथ जोड़कर न्याय मांगा, वहीं बिलखकर रोने लगे

Sidhu Musewala's parents met Amit Shah: सिद्धू मूसेवाला के पिता बकलौर सिंह और मां चरण कौर ने कंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकत की

Update: 2022-06-04 12:03 GMT

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड अपडेट: बीते रविवार को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बेदर्दी से हत्या कर दी गई थी, अबतक पंजाब पुलिस ने 8 लोगों को गरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है, लेकिन प्रमुख हत्यारों से पुलिस नहीं पहुंच पाई है, इस बीच अपने बेटे की हत्या पर न्याय मांगने के लिए मूसेवाला के पीता मां चंडीगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे 

सिद्धू के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर सिंह की अमित शाह से मुलाकात चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट में हुई, इस दौरान बलकौर सिंह ने शाह से कहा- मेरे बेटे की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई, उसका इतना कुसूर था कि वो गांव से उठकर मशहूर हुआ, 6 दिन हो गए सर लेकिन कातिल नहीं पकड़े गए... इतना कहते ही बलकौर सिंह गृहमंत्री के सामने फुट-फूटकर रोने लगे और हाथ जोड़कर न्याय की मांग करने लगे. 

केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग 

मूसेवाला के माता-पिता ने अमित शाह से कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वाले राजस्थान और हरियाणा के भी बताए जा रहे हैं, इसी लिए इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जानी चाहिए, वहीं गृहमंत्री ने उन्हें संभालते हुए कहा कि आपके बेटे और परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए केंद्र सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। 

जांच के लिए हाईकोर्ट ने मना कर दिया 

मूसेवाला का परिवार मांग कर रहा है कि इस हत्याकांड की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज करें। लेकिन पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने मूसेवाला हत्याकांड की जांच सिटिंग जज से कराने से इंकार कर दिया है. इस मामले में पंजाब सरकार ने कोर्ट को लेटर लिखकर सिटिंग जज से इसकी जांच कराने की बात कही थी लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए मना कर दिया कि ऐसा पहले कभी हुआ ही नहीं है, कोर्ट ने लंबित केसों का हवाला देकर सिटिंग जज से जांच कराने की मांग को ठुकरा दिया है. 


Similar News