Sidhu Moose Wala Murder Case Update: सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद पुलिस ने अबतक क्या किया?

Sidhu Moose Wala Murder Case Update:दिल्ली पुलिस की एक टुकड़ी नेपाल गई है, ऐसी सूचना मिली है कि मूसेवाला का कत्ल करने वाले नेपाल भाग गए थे

Update: 2022-06-03 11:45 GMT

Sidhu Moose Wala Murder Case Update: सिद्धू मूसे वाला की हत्या हुए 5 दिन बीत गए हैं, पुलिस ने इस मामले में अबतक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि हमला करने वाले सात लोग थे, वहीं दिल्ली पुलिस को टिप मिली है कि मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपी नेपाल भाग गए हैं इधर पंजाब पुलिस लगातार धरपकड़ कर रही है. जैसे-जैसे नए सबूत मिल रहे हैं वैसे-वैसे मूसेवाला हत्याकांड का मामला और उलझता जा रहा है. 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर अबतक पुलिस को क्या मिला 

हत्या के दूसरे दिन की उत्तराखंड पुलिस ने 6 संदिग्धों को पकड़कर पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया था, वहीं अब हरियाणा पुलिस ने 2 और संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिन्हे फतेहबाद जिले से पकड़ा गया है, जिन लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है उनका नाम पवन बिश्नोई और नसीब खान है. पुलिस का मानना है कि मूसेवाला की हत्या में इन दोनों का भी हाथ है और मर्डर के लिए इस्तेमाल की गई बोलोरे गाड़ी से इन दोनों आरोपियों का कनेक्शन है। 

पंजाब पुलिस के  अनुसार यह बोलेरो कई बार हरियाणा के फतेहाबाद में देखी गई थी । पकड़े गए दोनों आरोपियों को भिरड़ाना से अरेस्ट किया गया है.  यह बोलेरो कई जगह CCTV कैमरे में कैद हुई। बोलेरो भिरड़ाना से हांसपुर होते हुए बुढलाडा में घुसी थी,  इसे मूसेवाला की हत्या के दिन यानी 29 मई से 4 दिन पहले 25 मई को रतिया चुंगी से भी जाते देखा गया था। 

दिल्ली पुलिस नेपाल गई है 

मूसेवाला हत्याकांड के मामले में दिल्ली पुलिस का एक दल नेपाल पहुंच गया है, पुलिस को ऐसी जानकारी मिली है कि मूसेवाला की हत्या करने वाले नेपाल भाग गए हैं. फ़िलहाल दिल्ली पुलिस को अबतक इस मामले में कोई संदिग्ध नहीं मिला है. 

लारेंस बिश्नोई ने क्या कहा 

पंजाब पुलिस ने तिहाड़ जेल पहुंचकर मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की, पहले तो लॉरेंस ने कहा मुझे इसके बारे में कुछ मालूम नहीं है, मैं तो जेल में बंद हूं, लेकिन बाद में उसने कहा कि मूसेवाला की हत्या उसी के गैंग मेंबर्स ने की है, लॉरेंस बिश्नोई ने कहा विक्की मिड्डूखेड़ा मेरा भाई था, जिसका मर्डर कर दिया गया, मैं और विक्की कॉलेज से दोस्त थे, मूसे वाला की हत्या मेरी ही गैंग के लोगों ने किया है लेकिन मुझे इसकी जानकरी नहीं थी मैं तो जेल में हूं, टीवी देखकर पता चला कि मूसे वाला का मर्डर हुआ है. 

अब पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को तिहाड़ जेल से पंजाब लेकर जाएगी, लॉरेंस को लेकर पंजाब जाना भी बड़ा रिस्की काम है, लेकिन पुलिस इसके लिए जरूरी अनुमंती और व्यवस्था कर रही है. बिश्नोई को डर है कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है 

गोल्डी बरार का क्या हुआ 

कुछ नहीं हुआ, न लोकल पुलिस उसतक पहुंच सकती है, क्योंकि वो कनाडा में रहता है, गोल्डी बरार को पकड़ने के लिए केंद्र सरकार को ही कनाडा के रक्षा मंत्रालय से संपर्क करना पड़ेगा 

सचिन बिश्नोई कहां है 

एक टीवी इंटरव्यू में सचिन बिश्नोई ने दूसरे आईडी से पत्रकार से बात करते हुए मूसेवाला को गोली मारने की बात कबूल की है, उसने कहा है कि विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल में मूसेवाला का रोल था, उसने विक्की के हत्यारों की आर्थिक मदद की थी, दिल्ली पुलिस को सब मालूम था लेकिन किसी ने एक्शन नहीं लिया, इसी लिए हमने बदला ले लिया। लेकिन पुलिस अबतक सचिन बिश्नोई तक भी नहीं पहुंच पाई है. 



Tags:    

Similar News