सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने NIA Court में याचिका लगाई, मूसेवाला की हत्या करने वाले 6 शूटर पकडे गए
Sidhu Moose Wala Murder Case Update: सिद्दू मूसे वाला की हत्या में शामिल होने के शक में 6 शूटर्स को पुलिस ने पकड़ा है
Sidhu Moose Wala Murder Case Latest Update: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने NIA कोर्ट में अर्जी लगाई है, उसे डर है कि पंजाब सरकार उसका एनकाउंटर कर सकती है. वहीं उत्तराखंड STF ने मूसेवाला की हत्या करने में शामिल 6 संदिग्धों को पकड़ा है. जिनमे एक लॉरेंस ग्रुप का शूटर है, जिसे हिमाचल से उत्तराखंड में घुसते हुए रोक लिया।
लॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए कोर्ट में अर्जी क्यों लगाई
NIA Lawrence Bishnoi News: सिद्धू मूसेवाला हत्या में खुद की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी NIA कोर्ट में याचिका लगाई है। पिटीशन में उसने कहा है कि अगर पंजाब पुलिस मेरा प्रोडक्शन वारंट मांगती है तो मेरा एनकाउंटर किया जा सकता है। पुलिस को अगर पूछताछ करनी है तो वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए करे, मुझे जेल से बाहर ना लाया जाए, लेकिन NIA ने लॉरेंस की याचिका की सुनवाई करने से मना कर दिया और कहा कि यह Law And Order का मामला है जो राज्य की पुलिस संभालती है.
मूसेवाला की हत्या में कौन-कौन शामिल है
Who Are involved in the murder of Musewala: सिद्धू मुसेवला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर गोल्डी बरार का हाथ है, उनकी हत्या की साज़िश तिहाड़ जेल से की गई है जहां लॉरेंस कैद है,सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के मैनेजर को भी शामिल होना बताया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस, काला जठेड़ी समेत कुछ गैंगस्टर्स से पूछताछ भी की है. इस मामले में गोल्डी बरार , लॉरेंस बिश्नोई के अलावा जग्गू भगवानपुरिया, मनप्रीत औलख का मैनेजर सचिन, अजय गिल, सतेंद्र काला, सोनू काजल और अमित काजला का नाम सामने आया है।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच कौन कर रहा है
Who is investigating the Sidhu Moose Wala Murder Case: मूसेवाला मर्डर केस की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने यह मांग की थी, इसके बाद पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने आर्डर जारी किया। मान ने कहा कि इस मामले में NIA के सिवाय जिस भी जांच एजेंसी की जरूरत होगी, सरकार उसमें मदद करेगी। इसके अलावा पंजाब सरकार और पुलिस भी जांच में पूरा सहयोग करेगी। NIA इस मामले में तभी जांच करेगी जब केंद्र सरकार अनुमति देगी या सुप्रीम कोर्ट आदेश जारी करेगा।
क्या सिद्धू मूसे वाला खालिस्तानी समर्थक थे? जानने के लिए यहां क्लिक करें