सागर नमक फैक्ट्री हादसा: दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत 18 घायल

Sagar salt factory accident: गुजरात के सागर में एक नमक फैक्ट्री की दिवार ढ़हने से 12 मजदूरों की मौत हो गई है

Update: 2022-05-18 09:19 GMT

सागर: गुजरात के मोरबी जिले के हलवद में एक नमक के कारखाने की दिवार ढ़हने से 12 मजदूरों की मौत हो गई है जिसमे 5 महिलाऐं हैं. वहीं 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दिवार गिरने से कुल 30  मजबूर मलबे में दब गए थे.  जबतक रेस्क्यू टीम पहुंची तबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी थी. मृतकों और घायलों को बचाने के लिए JCB की मदद से मलबा हटाया गया. ऐसा बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों की हालत बहुत नाजुक है. 

बच्चे भी मलबे में दबे 

हादसा हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री में हुआ है. जिस समय दीवार ढही, तब वहां करीब 30 मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। कुछ मजदूरों के बच्चे भी उनके साथ थे, जो दिवार गिरने से मलबे में दब गए.। 

घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी लोगों को बचाने के लिए पहुंचे थे. स्थानीय विधायक परसोत्तम सबरिया व कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे। दिवार क्यों ढह गई इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है

नमक फैक्ट्री की दिवार गिरने से जहां 12 लोगों की मौत हुई है वहीं 18 लोग घायल हुए हैं. जिनमे बच्चे भी शामिल हैं. बताया गया है कि घायलों में आधा दर्जन ऐसे हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है और मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

Similar News