रिसर्च में दावा : मांसहारी, AB एवं B Blood Group के लोगो को कोरोना से खतरा, सामने आएं चौकाने वाले तथ्य
नई दिल्ली (New Delhi News) : कोरोना महामारी पर रिसर्च में चौकाने वाले तथ्य सामने आये है। जिसके तहत मांसहारी एवं AB तथा B ब्लड गु्रर्प के लोगो को कोरोना से ज्यादा बचाव करना होगा, जबकि O गु्रर्प के लोगो में वायरस का असर कंम पाया गया है। दरअसल काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ने एक रिसर्च पेपर जारी किया है। जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
नई दिल्ली (New Delhi News) : कोरोना महामारी पर रिसर्च में चौकाने वाले तथ्य सामने आये है। जिसके तहत मांसहारी एवं AB तथा B ब्लड Group के लोगो को कोरोना से ज्यादा बचाव करना होगा, जबकि O गु्रर्प के लोगो में वायरस का असर कंम पाया गया है। दरअसल काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ने एक रिसर्च पेपर जारी किया है। जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
10 हजार लोगो में लिया गया डेटा
सीरो पॉजिटिव सर्वे के डेटा के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें देश के 10 हजार लोगों से डेटा लिया गया है और इसका 140 डॉक्टर्स की टीम ने विश्लेषण किया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि शाकाहारी लोगों की तुलना में मांसाहारियों को कोरोना वायरस संक्रमण होने की आशंका ज्यादा है। O ब्लड ग्रुप के लोगों पर इस बीमारी का सबसे कम असर हुआ है। इस ब्लड ग्रुप के ज्यादातर मरीज या तो एसिम्प्टोमैटिक हैं या फिर उनमें बेहद हल्के लक्षण देखे गए हैं।
एक्सपर्ट के कमेंट
इस सर्वे पर मीडिया से जानकारी साझा करते हुये आगरा के पैथालॉजिस्ट ने कहा कि सब कुछ किसी व्यक्ति के जेनेटिक स्ट्रक्चर पर निर्भर करता है। डॉ. का कहना है कि संभव है कि O ब्लड ग्रुप का इम्यून सिस्टम इस वायरस के खिलाफ A तथा AB ग्रुप वालों से ज्यादा मजबूत हो। हालांकि अभी इस रिसर्च पर और स्टडी किए जाने की जरूरत है। लेकिन इस रिसर्च के मायने ये नहीं हैं कि O ब्लड ग्रुप वालों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन छोड़ देना चाहिए। वो पूरी तरह इस वायरस से इम्यून नहीं हैं और उन्हें भी दिक्कत हो सकती है।
सीनियर फिजीशियन का कहना है कि ये केवल सैंपल सर्वे है। ये एक्सपर्ट द्वारा रिव्यू किए गए रिसर्च पेपर नहीं हैं। इसमें ये बात वैज्ञानिक आधार पर साफ नहीं हो रही है कि अलग ब्लडग्रुप वालों की संक्रमण दर क्यों अलग है। अभी O ब्लड ग्रुप और बेहतर इम्युनिटी को कनेक्ट करना जल्दबाजी होगी। यह जानकारी मीडिया की खबरो पर आधारित है। रीवा रियासत न्यूज इसकी अधिकारिक पुष्टि नही करता है।