जाने-माने संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन, संगीत जगत में शोक

मुंबई। मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौड़ का गुरुवार को निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया गया है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और लगातार तबियत बिगड़ती चली गई जहां गुरुवार की रात तकरीबन 10 बजे के आसपास निधन हो गया। उक्त जानकारी उनके बेटे संगीतकार संजीव राठौड़ ने दी है।

Update: 2021-04-23 09:32 GMT

संगीत का डंका बजाया

आपको बता दें कि नदीम.श्रवण की जोड़ी ने 1990 में आई फिल्म आशिकी के संगीत के लिए नाम कमाया था। इसके बाद साजन, परदेश और राजा हिंदुस्तानी , दिलवाले, सैनिक सहित कई अन्य फिल्मों के लिए भी इस जोड़ी का डंका बजा। इस जोड़ी लगातार तीन साल फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। बाद में कुछ कारणों से यह जोड़ी टूट गई थी। अब उनके संजीव और दर्शन संगीतकार बनकर नाम कमा रहे हैं।

Similar News