पीएम मोदी बोलें - नए रंग-रूप में होगा LOCKDOWN 4.0, 18 मई के पहले मिलेगी जानकारी

पीएम मोदी ने देश को सम्बोधित किया है। आधे घंटे से अधिक के अपने सम्बोधन में पीएम ने LOCKDOWN 4.0 के बारे में कहा है की यह नए रंग-रूप में होगा।

Update: 2021-02-16 06:21 GMT

नई दिल्ली। आज पीएम मोदी ने देश को सम्बोधित किया है। आधे घंटे से अधिक के अपने सम्बोधन में पीएम ने LOCKDOWN 4.0 के बारे में कहा है की यह नए रंग-रूप में होगा। इसकी जानकारी 18 मई के पहले दी जाएगी। राज्यों से हमें सुझाव मिल रहें हैं।

संबोधन में पीएम मोदी बोले, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि नियमों का पालन करते हुए हम कोरोना वायरस से लड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ेंगे.’

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महासंकट की वजह से देश में 24 मार्च से ही लॉकडाउन लागू है, 17 मई को लॉकडाउन 3.0 की अवधि खत्म हो रही है. ऐसे में 18 मई से देश में किस तरह लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत होगी, इसकी जानकारी सरकार की ओर से दी जाएगी.

आपको बता दें कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन और कोरोना वायरस पर चर्चा की. इस दौरान महाराष्ट्र, पंजाब, बंगाल जैसे राज्यों ने अपील की थी कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाना चाहिए, इसके अलावा कुछ राज्यों ने अपील की थी कि लॉकडाउन 4.0 को सिर्फ रेड और कंटेनमेंट जोन तक सीमित रखना चाहिए.

देश को 20 लाख करोड़ का 'विशेष आर्थिक पैकेज', सिर्फ लोकल सामान ही खरीदें : प्रधानमन्त्री

केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को 15 मई तक अपनी ओर से सलाह देने की बात कही थी, ताकि उसके बाद केंद्र सरकार की ओर से निर्देश जारी किए जा सकें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली की जनता से आगे की रणनीति के लिए सुझाव मांगे थे.

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए, इस पैकेज में लैंड, लेबर, Liquidity और Laws, सभी पर बल दिया गया है. ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे MSME के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है.

लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा. राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी. आत्मनिर्भरता, आत्मबल और आत्मविश्वास से ही संभव है. आत्मनिर्भरता, ग्लोबल सप्लाई चेन में कड़ी स्पर्धा के लिए भी देश को तैयार करती है.

क्या आप जानते हैं…आपके Debit Card, Credit Card पर मिलता है 10 लाख तक का Free Insurance

पीएम मोदी ने कहा कि आपने भी अनुभव किया है कि बीते 6 वर्षों में जो रिफॉर्म हुए, उनके कारण आज संकट के इस समय भी भारत की व्यवस्थाएं अधिक सक्षम, अधिक समर्थ नज़र आईं हैं. अब रिफॉर्म के उस दायरे को व्यापक करना है, नई ऊंचाई देनी है. ये रिफॉर्मस खेती से जुड़ी पूरी सप्लाई चेन में होंगे, ताकि किसान भी सशक्त हो और भविष्य में कोरोना जैसे किसी दूसरे संकट में कृषि पर कम से कम असर हो.

प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा कि ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है. ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है.

ये हैं टॉप-10 बेस्ट कैमरा वाले स्मार्टफोन | Top 10 Best Camera Smartphones

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए, इस पैकेज में लैंड, लेबर, Liquidity और Laws, सभी पर बल दिया गया है. ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे MSME के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है.
मोदी ने कहा कि ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है. ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है.
उन्होंने कहा कि आपने भी अनुभव किया है कि बीते 6 वर्षों में जो रिफॉर्म हुए, उनके कारण आज संकट के इस समय भी भारत की व्यवस्थाएं अधिक सक्षम, अधिक समर्थ नज़र आईं हैं. अब रिफॉर्म के उस दायरे को व्यापक करना है, नई ऊंचाई देनी है. ये रिफॉर्मस खेती से जुड़ी पूरी सप्लाई चेन में होंगे, ताकि किसान भी सशक्त हो और भविष्य में कोरोना जैसे किसी दूसरे संकट में कृषि पर कम से कम असर हो.

क्या आप जानते हैं…आपके Debit Card, Credit Card पर मिलता है 10 लाख तक का Free Insurance

पीएम मोदी ने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है. प्रधानमन्त्री
 ने कहा की इस मुश्किल समय में लोकल चीज़े ही हमारा सहारा रही हैं. इसलिए अब हम लोकल सामान ही अपनाएं.
पीएम मोदी ने आर्थिक पैकेज का एलान किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं. ये आर्थिक पैकेज, आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा.

1 करोड़ लोगों को नौकरी देगी उत्तरप्रदेश सरकार, सीएम योगी ने किया वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे पास साधन हैं, हमारे पास सामर्थ्य है, हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन टैलेंट है, हम Best Products बनाएंगे, अपनी Quality और बेहतर करेंगे, सप्लाई चेन को और आधुनिक बनाएंगे, ये हम कर सकते हैं और हम जरूर करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है, मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ अच्छा दे सकता है. सवाल यह है - कि आखिर कैसे? इस सवाल का भी उत्तर है-130 करोड़ देशवासियों का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा कि जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही दुनिया में आज भारत की दवाइयां एक नई आशा लेकर पहुंचती हैं. इन कदमों से दुनिया भर में भारत की भूरि-भूरि प्रशंसा होती है, तो हर भारतीय गर्व करता है.

Jio-Airtel Users के लिए खुशखबरी, कई नए Recharge Plans आएं, मिलेगा ढेर सारा Internet Data और Calling

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा कि जब भारत खुले में शौच से मुक्त होता है तो दुनिया की तस्वीर बदल जाती है. टीबी हो, कुपोषण हो, पोलियो हो, भारत के अभियानों का असर दुनिया पर पड़ता ही पड़ता है. इंटरनेशनल सोलर अलायंस, ग्लोबर वॉर्मिंग के खिलाफ भारत की सौगात है. इंटरनेशनल योगा दिवस की पहल, मानव जीवन को तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए भारत का उपहार है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो पृथ्वी को मां मानती हो, वो संस्कृति, वो भारतभूमि, जब आत्मनिर्भर बनती है, तब उससे एक सुखी-समृद्ध विश्व की संभावना भी सुनिश्चित होती है. भारत की प्रगति में तो हमेशा विश्व की प्रगति समाहित रही है. भारत के लक्ष्यों का प्रभाव, भारत के कार्यों का प्रभाव, विश्व कल्याण पर पड़ता है.
ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:  
FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News