PM Krishi Udan Yojana: पीएम कृषि उड़ान योजना क्या है, कैसे लें लाभ जानें पूरी प्रक्रिया
प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना के अंतर्गत किसान की मेहनत से पैदा की फसलों को कुछ ही समय में दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए हवाई जहाज का उपयोग किया जाता है। फसलें एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी के साथ जल्द पहुंचने से जहां किसानों को अच्छी इनकम होती है तो वहीं फसलें खराब होने से भी बच जाती हैं।
Pradhan Mantri Krishi Udan Yojana: प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना के अंतर्गत किसानों की फसलों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम किया जाता है। किसान की मेहनत से पैदा की फसलों को कुछ ही समय में दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए हवाई जहाज का उपयोग किया जाता है। साथ ही सरकार द्वारा एयरलाइंस को सब्सिडी भी मुहैया करवाई जाती है। ताकि उनकी फसलों को सही वक्त पर बाजार में बेचने के लिए पहुंचाया जा सके। फसलें एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी के साथ जल्द पहुंचने से जहां किसानों को अच्छी इनकम होती है तो वहीं फसलें खराब होने से भी बच जाती हैं।
पीएम कृषि उड़ान योजना के लाभ
PM Kishan Scheme Benefits: इस योजना के अंतर्गत कृषकों की फसलों के लिए यातायात सुविधा प्रदान की जाती है। जिसके तहत ऐसे उत्पाद आते हैं जो ज्यादा समय तक रखे जाने पर उनके खराब होने का खतरा बना रहता है। जिनमें फल, फूल, सब्जी, दूध, मांस, मछली आदि शामिल किए गए हैं। इनको जल्द से जल्द उस मार्केट तक पहुंचा दिया जाता है वहां उनका उपयुक्त माहौल है। योजना के अंतर्गत नेशनल एवं इंटरनेशनल दोनों तरह की सुविधा सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इस तरह से किसान अपने व्यापार को देश-विदेश तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। जिससे उनके उत्पाद खराब होने से बच जाते हैं और उनको मुनाफा भी प्राप्त होता है।
पीएम कृषि उड़ान योजना की पात्रता
PM Kishan Udan Scheme Eligibility: योजना के अंतर्गत फूलों, फल और सब्जियों सहित अन्य उत्पादों को शामिल किया गया है। इनको जल्द उस स्थान तक पहुंचाया जाता है जहां इसकी मांग है। इस तरह से किसान समय पर अपने उत्पादों को बड़े मार्केट तक पहुंचा सकता है और उसे अच्छा मुनाफा मिलता है। योजना के अंतर्गत भारत का कोई भी किसान इसका लाभ ले सकता है। लेकिन उसकी फसल उन सभी पात्रता के नियमों के अंतर्गत आनी चाहिए जिसके आधार पर प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना को शुरू किया गया है। यानी कि जो फसलें जल्द खराब हो जाती हैं और उन्हें ज्यादा समय तक नहीं रखा जा सकता।
पीएम कृषि उड़ान योजना के लिए दस्तावेज
PM Krishi Udan Scheme Documents: प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं। जिनके उपलब्ध होने पर ही किसान इस योजना में शामिल हो सकते हैं। दस्तावेजों में किसान के पास भारत का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र, किसान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड होना आवश्यक है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर व खेती संबंधित दस्तावेज भी होना चाहिए।
पीएम कृषि उड़ान योजना में कैसे करें पंजीयन
PM Krishi Udan Scheme Registration: पीएम कृषि उड़ान योजना के पंजीयन के लिए कृषक को कृषि मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट के होम पेज पर अप्लाई के लिए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके आपको नेक्स्ट पेज पर जाना होगा। जिसमें पूछी गई समस्त जानकारियों को कृषक द्वारा भरना होगा जिसमें आधार नंबर, एड्रेस आदि शामिल किए गए हैं। जानकारियों को भरते से यह ध्यान रखना होगा कि इसमें त्रुटि न हो अन्यथा आप इसके पात्र नहीं होंगे। जानकारियों को भरने के बाद कृषक सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर फार्म जमा कर सकता है।