अब TV पर होगी पढ़ाई, 30 मई से 100 यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे ऑनलाइन कोर्सेज

अब TV पर होगी पढ़ाई, 30 मई से 100 यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे ऑनलाइन कोर्सेज कोरोना महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को

Update: 2021-02-16 06:22 GMT

अब TV पर होगी पढ़ाई, 30 मई से 100 यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे ऑनलाइन कोर्सेज

कोरोना महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को 20 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी. जिसे लेकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस की. वित्त मंत्री ने बताया लॉकडाउन के बीच कैसे बच्चे घर से पढ़ाई कर सकेंगे और इसे लेकर सरकार की क्या व्यवस्था है.

उन्होंने ऐलान किया लॉकडाउन के दौरान शिक्षा के स्तर में किसी भी प्रकार की कमी न आए, इसलिए सरकार ने 100 यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन कोर्सेज की अनुमति दे दी है. ऐसे छात्र, जिनके पास लॉकडाउन के दौरान इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनके लिए रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किए जाएंगे.

MP: CM SHIVRAJ द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत श्रमिकों के परिवारों को एक -एक लाख रूपए की सहायता राशि

निर्मला सीतारमण ने कहा, हमारे देश में छात्रों तक शैक्षिक कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए Swayam Prabha DTH चैनल लॉन्च किए जाएंगे. ये चैनल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों की बहुत मदद करेंगे.

आपको बता दें, लॉकडाउन के दौरान, सरकार ने देश के शीर्ष 100 यूनिवर्सिटी को 30 मई, 2020 से ऑनलाइन कोर्सेज शुरू करने की अनुमति दी है. दिव्यांग छात्रों के लिए अलग से कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं. हर क्लास के लिए अलग टीवी चैनल होगा. 12 नए चैनल खोले जाएंगे.

शिक्षा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए मानव संसाधन मंत्रालय ने स्वयं प्रभा चैनल के जरिये शिक्षा गांवों तक पहुंचाने का फैसला किया है. तीन चैनलों को चिन्हित कर लिया है. लाइव टेलिकास्ट के जरिये भी शिक्षा उपलब्ध कराने पर फोकस है.

इसके अलावा राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे 4 घंटे का शिक्षा कंटेंट दें, जिसे स्वयं प्रभा चैनलों पर उपलब्ध कराया जाएगा. एक चैनल एक क्लास के लिए होगा, हर क्लास के लिए अलग-अलह चैनल होगा. पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक के लिए हर अलग-अलग चैनल होंगे.

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 

 FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News