जनवरी 2023 से महंगी हो जाएंगी मारुति सुजुकी की कारें, सभी मॉडल्स के बढ़ेंगे दाम

कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि करने का ऐलान किया है। जनवरी 2023 से सभी मॉडल्स के दाम बढ़ सकते हैं।

Update: 2022-12-03 07:03 GMT

कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि करने का ऐलान किया है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी जनवरी 2023 से कीमतों को बढ़ाने का प्लान बना रही है जिससे सभी मॉडल्स के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि कंपनी द्वारा यह जानकारी नहीं दी गई है कि कीमतों में कितना इजाफा किया जाएगा। दाम बढ़ाए जाने की जानकारी मारुति सुजुकी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।

दाम बढ़ाने की यह है वजह

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जनवरी 2023 में दामों में वृद्धि किए जाने का प्लान बनाया है जिससे सभी मॉडल्स के रेट बढ़ाए जाएंगे। हालांकि कीमतों में वृद्धि सभी मॉडलों में अलग-अलग होगी। कार कंपनी की मानें तो वह इन्फ्लेशन और रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट्स के कारण कॉस्ट प्रेशर के चलते सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। मारुति कंपनी का कहना है कि कंपनी लागत कम करने और प्राइस इंक्रीज को पार्शियली ऑफसेट करने के लिए अधिकतम प्रयास करती है। हालांकि अब प्राइस इंक्रीज के जरिए कुछ प्रभाव डालना अनिवार्य हो गया है।

कंपनी बना रही प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने का प्लान

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मानेसर स्थित प्लांट में प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाया जाएगा। जिसे 1 लाख यूनिट तक बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। नवंबर महीने में कंपनी ने 19 हजार 738 वाहनों की सेल्स की थी। वहीं लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मारुति ने नवंबर 2022 में 2 हजार 660 वाहन बेचे। इस बीच हाल में कंपनी द्वारा यह भी जानकारी दी गई थी कि कार कंपनी मारुति सुजुकी को उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष के आखिरी तक कंपनी का सेल्स नेटवर्क 37सौ के मार्क को छू लेगा।

3500 कार सेल्स आउटलेट का आंकड़ा पार

मारुति सुजुकी कंपनी की एक दशक पहले जहां 1300 डीलरशिप थी। वहीं वर्तमान में कंपनी ने दोगुने से भी ज्यादा कार सेल्स आउटलेट का आंकड़ा बढ़ाते हुए 3500 को पार कर लिया है। मारुति सुजुकी इंडिया की वर्तमान में भारत में लगभग 2,250 शहरों और कस्बों में उपस्थिति है। कंपनी ने जहां 2021-22 में 237 सेल्स आउटलेट और इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर माह के बीच 170 आउटलेट्स जोड़े हैं। कंपनी ने शुक्रवार को हैदराबाद में अपने 3500वें आउटलेट, नेक्सा सेल्स यूनिट का उद्घाटन किया।

Tags:    

Similar News