LOCKDOWN : ATM ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, जरूर पढ़िए

LOCKDOWN : ATM ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, जरूर पढ़िए ATM के यूजर्स के लिए यह एक राहत भरी खबर है। LOCKDOWN के दौरान भी एटीएम नगदी को लेकर कोई

Update: 2021-02-16 06:18 GMT

LOCKDOWN : ATM ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, जरूर पढ़िए

ATM के यूजर्स के लिए यह एक राहत भरी खबर है। LOCKDOWN के दौरान भी एटीएम नगदी को लेकर कोई संकट नहीं रहेगा। आपको यह जानकर खुशी होगी कि कोरोना संकट के चलते सरकार ने एटीएम में पहले से अधिक नगद राशि जमा की है। ऐसे में कभी किसी इमरजेंसी में आपको अगर एटीएम तक जाना पड़ जाए तो वहां पैसा मिल जाएगा। नागरिकों के सामने नगदी का संकट ना आए इसके लिए आरबीआई, कैश लॉजिस्टक्‍स कंपनियां, नेशनल हेल्‍थ अथॉरिटी और केंद्रीय वित्‍त मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं और आपसी संपर्क के जरिये समस्‍याओं पर नज़र बनाए हुए हैं। अभी देश भर में लगभग 2.2 लाख ATM हैं। वित्तीय संस्थाओं के आंकड़ों के मुताबिक देशभर के ATM से प्रतिदिन करीब 25 हज़ार करोड़ रुपये की लोडिंग और निकासी हो रही है।

रीवा और शहडोल में कोरोना से बचाव के लिए पिलाया जा रहा ये….

औद्योगिक जगत के संगठन फिक्‍की के निजी सुरक्षा समिति के अध्‍यक्ष और कैश लॉजिस्टिक्स कंपनी SIS के ग्रुप एमडी ऋतुराज सिन्हा का कहना है कि इन दिनों सामान्‍य दिनों के मुकाबले कहीं अधिक मात्रा में एटीएम से कैश विड्रावल हो रहा है।

रीवा और शहडोल में कोरोना से बचाव के लिए पिलाया जा रहा ये….

से पहले प्रतिदिन एक वैन करीब 18 एटीएम में नगद राशि भरती थी लेकिन अब एक वैन से 40 एटीएम में नगद राशि जमा किए जाने का काम चल रहा है। चूंकि इन दिनों पहले से अधिक नगदी निकासी हो रही है, लिहाजा नगदी का प्रवाह बनाए रखना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि तकरीबन 65 हज़ार एटीएम कर्मचारी लगातार युद्ध स्‍तर पर काम कर रहे हैं।

छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों से निकल रहा अधिक पैसा

कैश लॉजिस्टिक्स कंपनियों की मानें तो अभी एटीएम से सबसे अधिक पैसा छोटे शहरों व ग्रामीण अंचलों से ही निकाला जा रहा है। इस कारण बड़े शहरों में एटीएम से पैसा निकल नहीं पा रहा है। मुंबई के नरीमन प्‍वाइंट को लें या दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस क्षेत्र को, कहीं भी एटीएम में कैश नहीं है। चूंकि छोटे क्षेत्रों से नगद आहरण अधिक हो रहा है, इसलिए उन क्षेत्रों में एटीएम में नगद भरने का विशेष ध्‍यान रखा जा रहा है।

Similar News