PM Krishi Udaan Yojana: प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना जानिए क्या है? जानिए
PM Krishi Udaan Yojana: किसानों का तैयार माल बाजार में पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई तरह की व्यवस्थाएं की है। इसमें से एक है उड़ान योजना।
PM Krishi Udaan Yojana: किसानों का तैयार माल बाजार में पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई तरह की व्यवस्थाएं की है। इसमें से एक है उड़ान योजना। इस योजना के माध्यम से किसानों के खराब होने वाले उत्पाद जिन्हें समय पर अगर उपयुक्त बाजार में न पहुंचाया जाए तो वह बेकार हो जाते हैं उसे एक शहर से दूसरे पहुंचाया जायेगा। इसी समस्या का हल निकालते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना (Pradhan Mantri Krishi Udaan Yojana) चला रही है। उड़ान योजना के माध्यम से किसानों का खराब होने वाला उत्पाद हवाई जहाज के माध्यम से एक शहर से दूसरे शहर में पहुंचाया जा रहा है।
क्या है प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना?
प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना (Pradhan Mantri Krishi Udaan Yojana) का शुभारंभ पिछले साल वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करने के दौरान किया गया। किसानों के कृषि को बाहर के बाजार में समय रहते पहुंचाने के लिए नेशनल, इंटरनेशनल रूट तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा सहयोग लिया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में उड़ान योजना मील का पत्थर साबित होगी। इसके लिए किसानों को आगे आने की आवश्यकता है।
बाजर की मांग होगी पूरी
शासन की इस योजना का लाभ लेकर किसान समय पर अपने कृषि उत्पाद को बाजार तक जा सकेंगे इससे एक ओर जहां बाजार की मांग पूरी होगी किसानों को उड़ान योजना के माध्यम से समय पर उत्पाद पहुंचाने पर लाभ मिलेगा।
किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार
साधन के अभाव में किसान अपने कच्चे उत्पाद को छोटे बाजारों पर बेचने के लिए मजबूर होते थे। लेकिन अब इस योजना के माध्यम से देश के बडे बाजर मिलेंगे। साथ ही जहां उन्हें अपने उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिलगा।
भाव पर रहेगा नियंत्रण
बाजार में मांग से ज्यादा आपूर्ति होने पर भाव कम हो जाते है। वही जिन बाजारों में उस वस्तु की कमी हेने से भाव ज्यादा होते थें। ऐसे में किसान अब उड़ान योजना के माध्यम से अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को बडे या मांग वाले बाजार में पहुंचा कर लाभ अर्जित कर सकते हैं।
लाभ लेने किसान करवाएं रजिस्ट्रेशन
किसानों के लिए आवश्यक है कि वह सरकार की इस महती उड़ान योजना का लाभ लेने के लिए एक सामान्य प्रक्रिया अपनाकर रजिस्ट्रेशन करवाएं। किसानों के उत्पाद हवाई यात्रा के माध्यम से देश के बड़े बाजारों में पहुंचाए जायेंगे।
आमलोग भी होगों लाभान्वित
सरकार के इस प्रयास से किसानो के साथ ही आम लोगों को भी लाभ मिलेगा। कम उत्पादन वाले क्षेत्र में किसानो का वह उत्पाद पहुंच जाने से जहां महंगाई से जूझ रही जनता को लाभ मिलेगा वही किसान भी लाभान्वित होंगे।
इन उत्पादों के लिए मिलता है लाभ
किसानों को सर्वाधिक कच्चे उत्पाद जिन्हें ज्यादा समय तक रोका नहीं जा सकता इन फसलों में मुख्य रूप से किसानों का दुग्ध और डेयरी उत्पाद, मछली वह मांस जैसे उत्पाद है। अगर यह उत्पाद समय पर बाजार में नहीं पहुंचते तो वह खराब हो जाते हैं। ऐसे में किसान को नुकसान उठाना पड़ता है। वही बड़े बाजार में पहुंच जाने पर उत्पाद का सही मूल्य मिलता है।
योजना का लाभ लेने रजिस्ट्रेशन करवाएं
किसान अपने उत्पाद को उड़ान योजना के माध्यम से भेजने के लिए रजिस्ट्री अनिवार्य होता है। इसके लिए किसान का भारत देश का निवासी होना अनिवार्य है। जिसका प्रमाण पत्र आवेदन के समय लगाना होता है।
रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज
प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज देने होते हैं। भारत देश का निवासी होने का स्थाई निवास प्रमाण पत्र, किसान होने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड व किसान का उसके नाम पर रजिस्टर मोबाइल नंबर आवेदन के समय देना होता है।