झारखंड: धनबाद के हॉस्पिटल में लगी आग! डॉक्टर दंपत्ति सहित 6 लोग जिंदा जल गए

Dhanbad' Hospital Caught Fire: झारखंड के धनबाद हॉस्पिटल में आग लगने से डॉक्टर्स सहित 6 लोगों की मौत हो गई है

Update: 2023-01-28 09:41 GMT

Fire broke out in Dhanbad's hospital: शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात झारखंड के धनबाद में एक हॉस्पिटल में आग लगने से डॉक्टर दंपत्ति सहित 6 लोग जिंदा जलकर मर गए. हादसे के वक़्त सभी लोग सो रहे थे. वहीं एक डॉक्टर का शव बाथटब में मिला है, कहा जा रहा है कि खुद को आग से बचाने के लिए वह बाथटब में घुस गए होंगे। लेकिन यह तरीका भी डॉक्टर की जान नहीं बचा पाया। 

धनबाद के हॉस्पिटल में लगी आग 

घटना रात एक बजे की है. धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलिफोन एक्सचेंज रोड पर मौजूद निजी हॉस्पिटल' हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल' में आग लग गई. डॉक्टर समेत पूरा परिवार हॉस्पिटल के पहले फ्लोर में रहते थे. रात एक बजे अचानक से हॉस्पिटल में आग लग गई. यह घटना तब हुई जब क्लिनिक में मौजूद सभी लोग सो रहे थे. इस हादसे में डॉक्टर दंपती, उनकी नौकरानी, डॉक्टर हाजरा के भांजे समेत 6 की दम घुटने से मौत हो गई। सभी शव अलग-अलग कमरों से बरामद हुए

अस्पताल में 15-20 मरीज भर्ती थे 

अस्पताल के गार्ड ने बताया कि रात एक बजे ऊपरी मंजिल से चिल्लाने की आवाज आई. मैं ऊपर गया तो देखा कि पूरे फ्लोर में आग की लपटे फैली हुई थीं. हमने एक घंटे बाद 6 लोगों के शवों को बाहर निकाला। इस दौरान अस्पताल में 15-20 मरीज और थे, लेकिन उनके वार्ड तक आग नहीं पहुंची और वह खुद बाहर निकल आए. आग सिर्फ पहली मंजिल में लगी. डॉक्टर ने दो कुत्ते भी पाले थे जिसमे एक कुत्ते की दम घुटने से मौत हो गई. डॉ प्रेमा हज़रा और डॉ विकास हज़रा अपने परिवार के साथ इस हॉस्पिटल की पहली मंजिल में रहते थे. 

इस घटना पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा- धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से प्रसिद्ध डॉक्टर दंपती डॉ विकास और डॉ प्रेमा हाजरा समेत कुल 6 लोगों की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Similar News