नवजोत सिंह सिद्धू को खिलाने में जेल की खटिया खड़ी होगी, फाइव स्टार डाइट प्लान को कोर्ट की मंजूरी

Navjot Singh Sidhu Diet: वकीलों का दावा है की सिद्धू को गंभीर रोग हैं, तथा उन्हें गेहूं के आटे से एलर्जी है जिससे दाल-रोटी खाने से मना किया गया है। जिसके बाद कोर्ट ने उनके लिए जेल में खास डाइट का प्रबंध करने को मंजूरी दे दी है.

Update: 2022-05-28 06:41 GMT

Navjot Singh Sidhu Diet/ Siddhu Five Star Diet in Jail: मशहूर क्रिकेटर, राजनेता तथा कई कॉमेडी शो में मेजबानी कर चुकें नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) देश के मशहूर सेलिब्रिटी हैं. 58 साल के सिद्धू जवानी के दिनों में आज से 34 साल पहले रोड-रेज के केस में जिसमें एक आदमी की मृत्यु हो गयी थी केस में इन दिनों पटियाला जेल में रखे गए हैं (Sidhu gets one-year jail in 1988 road rage case). जेल पहुँचते ही सिद्धू ने खाना-पीना छोड़ दिया था.जिसके कारण उनके वकील कोर्ट पहुँच गए और वहां डॉक्टरों और वहां सिद्धू के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए डॉक्टरों की पर्ची दिखाई, जिसमें यह दावा किया गया है की सिद्धू को गंभीर रोग हैं, तथा उन्हें गेहूं के आटे से एलर्जी है जिससे दाल-रोटी खाने से मना किया गया है। जिसके बाद कोर्ट ने उनके लिए जेल में खास डाइट का प्रबंध करने को मंजूरी दे दी है.

डॉक्टरों के द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू के लिए बढ़िया डाइट (Navjot Singh Siddhu Diet Chart In Jail) चार्ट तैयार किया गया है जिसे देखकर लगता हैं, की 1 साल तक ऐसे भोजन का प्रबंध करने में जेल प्रशासन की खटिया खड़ी होने वाली है. डाइट चार्ट में कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिसे शायद ही कभी जेलर ने भी खाया हो, ऐसी चीजें जेल के अंदर क्लर्क सिद्धू के लिए रोजाना आएँगी, कोर्ट के आदेश के आगे जेलर को इसका प्रबंध करना ही होगा।

जेल में सिद्धू की डाइट (Sidhu's diet in jail)

जेल में सजा काटने के दौरान सिद्धू को कोर्ट के आदेश के बाद सिद्धू की सुबह 1 कप हर्बल चाय और सफ़ेद पेठे के जूस या फिर एक ग्लास नारियल पानी के साथ होगी। डाइट के अनुसार 1 कप लैक्टोज फ्री दूध, एक चम्मच अलसी या चिया, सूरजमुखी,खरबूजा में से किसी एक के बीज का पाउडर व उसके साथ 5-6 बादाम , 1 अखरोट व एक पेकान नट देना होगा। उसके पश्चात सिद्धू को नाश्ते में  में लौकी, खीरा, मौसमी, तुलसी, पुदीना, आंवला, गाजर, एलोवेरा, चुकंदर, गाजर में से किसी एक का ग्लास भर जूस या स्ट्रॉबेरी, अमरूद, कीवी, तरबूज, बेल, सेब जैसे फल या फिर अंकुरित काला चना, हरा चना दाल के साथ खीरा-टमाटर और नींबू भी देना होगा।

सिद्धू का दोपहर का खाना 

 ज्वार, सिंघारा और रागी के मिक्स आटे से बनी एक रोटी, एक कटोरी हरी सब्जी और एक कटोरी खीरा या लौकी का रायता दिया जायेगा। दोपहर के खाने में इसके बदले एक कटोरी चुकंदर का रायता, एक कटोरा खीरा-टमाटर-नींबू मिलाकर बना सलाद और एक ग्लास लस्सी भी दिया जा सकता है। 

शाम में 

सिद्धू को शाम के समय में बिना फैट वाले दूध से बनी चाय देनी होगी और साथ में 25 ग्राम पनीर या फिर 25 ग्राम ही सोया पनीर नीम्बू के साथ देना होगा। 

रात का खाना 

रात के डिनर में मिक्स वेज सब्जी के साथ एक कटोरा काले चने का सूप या दाल दे सकते हैं. 200 ग्राम हल्की तली और सेंकी हुई हरी सब्जियां जिसमें मशरूम, ब्रोक्कोली, बीन्स वगैरह शामिल हों। इतना ही नहीं सोने से पहले भी सिद्धू को एक कप कैमोमाइल चाय के साथ आधा ग्लास पानी में एक चम्मच इसबगोल भी देना होगा।

नवजोत सिंह सिद्धू की डाइट पढ़के ऐसा लगता है जैसे की उनकी डाइट को 20 लोगों की कमेटी ने काफी मशक्कत करके तैयार किया है.

Tags:    

Similar News