दूध उत्पादन में भारत अव्वल, देश के 10 राज्य का अहम योगदान
देश में दूध का सर्वाधिक उत्पादन होता है। दूध के लिए भारत आज से नहीं सदियों से जाना जा रहा है। भगवान कृष्ण के जमाने से देश में दूध की गंगा बहा करती थी।
India Milk Production: देश में दूध का सर्वाधिक उत्पादन होता है। दूध के लिए भारत आज से नहीं सदियों से जाना जा रहा है। भगवान कृष्ण के जमाने से देश में दूध की गंगा बहा करती थी। आज भी इस उपलब्धि को भारत कायम रखे हुए हैं। विश्व स्तर पर देखा जाए तो 22 प्रतिशत दूध का उत्पादन अकेले भारत करता है। इसमें देश के करीब 10 राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वही दूध उत्पादन में अमेरिका दूसरे स्थान पर है तो तीसरे स्थान पर पाकिस्तान का नाम आता है।
पूर्व काल से हो रहा दूध का उत्पादन
पूर्व काल में तो दूध का उत्पादन और भी ज्यादा था। इस बात का अंदाजा हम ऐसे लगा सकते हैं के भगवान कृष्ण के यहां कई लाख गायों की सेवा हुआ करती थी। तीज त्योहारों पर देसी घी से तरह-तरह के पकवान बनाए जाते थे। दो लोग अगर काफी दिनों बाद मुलाकात कर रहे हैं तो हालचाल के बीच पूछा जाता था कि घर में दूध गोरस हो रहा है या नहीं।
देखा गया है कि पूर्व काल में दूध का सर्वाधिक उत्पादन भारत में हुआ करता था। गोपालन गांव में एक परंपरा के रूप में विकसित थी। मान्यता के अनुसार कहा जाता था कि जिस घर में गोपालन नहीं होता वह अपवित्र है। धीरे-धीरे यह प्रथा समाप्त हुई। अब डेयरी फार्म के मत्थे और विदेशी नस्ल की गायों के भरोसे दूध का भरपूर उत्पादन किया जा रहा है।
श्वेत क्रांति के बाद हुआ बदलाव
देश में दूध उत्पादन काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है। वर्तमान परिस्थितियों को देखें तो पता चलता है वर्ष 1970 के दशक में भारत में हुई श्वेत क्रांति की सफलता का असर आज भी दिखाई देता है। श्वेत क्रांति की वजह से एक बार दुग्ध उत्पादन को बल मिल रहा है।
इन राज्यों की है अहम भूमिका
दुग्ध उत्पादन के मामले में देश के 10 राज्यों की अहम भूमिका है। जिसमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान पहले स्थान पर है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2000 से 2020 तक दूध उत्पादन में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर रहा है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2020 में 31834 टन दूध का उत्पादन हुआ। वहीं दूसरे स्थान पर राजस्थान का नाम आता है यहां 25573 टन दूध का उत्पादन रहा। तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश जहां 17109 टन हुआ। चौथे स्थान में गुजरात जहां 15 292 टन दूध का उत्पादन हुआ।
इसी तरह है 15263 टन उत्पादन के साथ आंध्र प्रदेश पांचवें स्थान पर, 13348 टन दूध का उत्पादन कर पंजाब छठ मैया स्थान पर। सातवें स्थान पर महाराष्ट्र जहां 12024 24 टन दूध का उत्पादन हुआ। आठवें स्थान पर हरियाणा जहां 11735 टन, नवीन स्थान पर बिहार 10480 टन तथा दसवे स्थान पर कर्नाटक जहां 9031 टन दूध का उत्पादन हुआ। इन्हीं प्रदेशों की वजह से देश दूध उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर रहा।