यहां बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन पर लगा प्रतिबंध, जारी किए गए दिशानिर्देश

Chhattisgarh School News: मौसम में बढ़ रही तेजी के साथ गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ऐसे में स्कूलों का संचालन कैसे हो इस पर सरकार गंभीर है।

Update: 2022-03-30 09:45 GMT

Chhattisgarh School News: मौसम में बढ़ रही तेजी के साथ गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ऐसे में स्कूलों का संचालन कैसे हो इस पर सरकार गंभीर है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ सरकार सहित देश के अन्य कई राज्यो ने स्कूल संचालन पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही स्कूलों के टाइम टेबल भी बदले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि भीषण गर्मी में अगर स्कूलों का संचालन के पूर्व के नियम अनुसार होता रहा तो बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

क्या हुआ है परिवर्तन

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों के समय परिवर्तित करने का आदेश दिया है। सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश पर धमतरी कलेक्टर पीएस एल्मा ने निर्देश जारी किया है कि अब स्कूलों का संचालन सुबह होगा । वह भी सुबह 7ः30 बजे से मात्र 11ः30 बजे तक ही स्कूल लगेंगे।

कलेक्टर का कहना है कि जिले में बढ़ रहे तापमान को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि धमतरी के साथ ही ही आसपास के अन्य जिलों में भी मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय शहर के व्यस्त सड़कें भी सुनी हो जाती हैं। इन हालातों में स्कूलों का संचालन दोपहर के समय करना खतरे से खाली नहीं है।

ऐसे में सरकार ने बीच का रास्ता निकालते हुए स्कूलों का संचालन दोपहर 11ः30 बजे तक कर दिया है। कोरोना की वजह से पहले ही स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित था। लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। इसीलिए समय परिवर्तन करना आवश्यक हो गया था।

Tags:    

Similar News