चित्रकूट के कर्वी में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, बस में सवार थें श्रद्धालु
Chitrakoot Bus Accident: बस-बुलेरों की जोरदार भिड़त से झांसी-मिर्जापुर हाईवें में भीषण हादसा
Chitrakoot Bus Accident News: अमावस्या का मेला करके चित्रकूट से धर जा रहे लोगो में उस समय चीख पुकान मच गई, जब झांसी-मीरजापुर हाईवे-75 मे बस और बुलेरों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगो की मौत हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए है। सभी को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना सोमवार की शाम साढ़े चार बजे की कर्वी के कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है।
प्रयागराज जा रहे थें बस सवार
जानकारी के तहत सोमवार की शाम बस सवारियों को लेकर चित्रकूट से प्रयागराज जा रही थी। जैसे ही बस खोह रेलवे क्रासिंग के आगे बघौड़ा के पास पहुंची तो झांसी-मीरजापुर हाईवे-75 में सामने से तेज रफ्तार बोलेरो आ गई। जिसको बचाने में बस अनियंत्रित हो गई और बोलेरो को ठोकर मारते हुए पलट गई। दोनों की भिड़त इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वह भी पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस के निकाला। तो वही सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह भी अपने पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले गए।
मरने वालों में बुलेरो चालक-बस कंडेक्टर शामिल
पुलिस के मुताबिक हादसे में मरने वालों में बोलेरो चालक मऊ थाना के नींबी निवासी 26 वर्षीय रमाशंकर चौबे, बस कंडेक्टर मऊ थाना के जोरवारा निवासी 48 वर्षीय सत्यनारायण और बहिलपुरवा थाना के रेहुटिया निवासी 40 वर्षीय पप्पू हैं। जबकि एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर श्रद्धालु थे। वे चित्रकूट में अमावस्या मेला करने आए थे। सभी लोग घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि भीषण हादसे के चलते धायलों की हालत गंभीर है। वे कुछ भी नही बता पा रहे है वही घायलों के हालत में सुधार होने के बाद ही हादसे को लेकर जानकारी सामने आ पाएगी।