10 कर्मचारी से कम छोटी कंपनी के कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, जानें
अगर आप प्राइवेट कर्मचारी हैं और आप की मासिक आय 21 हजार रूपये से कम है।
अगर आप प्राइवेट कर्मचारी हैं और आप की मासिक आय 21 हजार रूपये से कम है। वही कंपनी का दायरा 10 कर्मचारी से कम है तो सरकार ऐसी महिला कर्मचारियों को विशेष लाभ दे रही है। अब यह लाभ बिना किसी कार्यालय के चक्कर काटे महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त कर सकती हैं। सरकार के इस बड़े निर्णय के बाद ऑनलाइन मातृत्व लाभ के लिए सुविधा प्रदान की गई है। आज इसके बारे में पूरी जानकारी लें।
क्या मिलता है लाभ
जानकारी के अनुसार ईएसआईसी द्वारा बीमित महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाले उनके आय के नुकसान की भरपाई मातृत्व लाभ के द्वारा दिया जाता है। इसमें औसत दैनिक वेतन का 100 प्रतिशत भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 में करीब 18.69 लाख महिलाओं को 37.37 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
ऑनलाइन है सुविधा
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा ऑनलाइन व्यवस्था भी की गई है। यह सब प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। अब मातृत्व लाभ उठाने के लिए संबंधित ब्रांच के ऑफिस का दौरा नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम सब्सक्राइबर्स के लिए मेटरनिटी बेनिफिट ऑनलाइन क्लेम करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दंतोपंत ठेगड़ी की 102वीं जयंती पर ऑनलाइन मातृत्व लाभ सुविधा का शुभारंभ किया।