माता वैष्णो देवी के पहाड़ियों पर बढ़ रही भीषण आग, रोकी गई हेलीकॉप्टर सेवा

माता वैष्णो देवी के पहाड़ियों लगी आग रोकने के लिए प्रशासन ने कदम

Update: 2022-05-16 17:23 GMT

Mata Vaishno Devi Fire News: माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों पर लगी आग लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिनों से लगी आग अब तेज हो चली। जिसके चलते प्रशासन ने किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए कदम उठा रहा है। तो वही आग को कंट्रोल करने के लिए टीम को पहाड़ पर उतारा गया है।

रोकी गई हेलीकाप्टर सेवा

कटरा माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों का दायरा बढ़ने से सोमवार को प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सेवा का भी रोक दिया है। क्योकि जिस तरह से आग और धुंआ फैला रहा है उससे हेलीकॉप्टर से किसी भी तरह का हादसा हो सकता है, दरअसल माता के भक्तों को उच्चे पहाड़ो तक पहुचाने के लिए हेलीकाप्टर की सुविधा की गई है, लेकिन आग लगने के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे है।

आग से हो रहा भारी नुकसान

त्रिकुटा पहाड़ी में लगी हुई आग से 5 किलोमीटर दायरे की वन संपदा जलकर राख हो गई है। बताया जाता है कि पर्वत पर लगी आग इतनी भीषण है कि चारों ओर धुंआ ही धुंआ फैल चुका है. वन विभाग और माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं. प्रशासन ने आग बुझाने के लिए वायु सेना को भी अलर्ट पर रख दिया है।

तेज हवा से आ रही समस्या

पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही हवाओं के चलते जंहा आग तेजी से फैल रही है वही आग को बुझाने में समस्याएं आ रही है। आग से फैले धुंए ने तीर्थयात्रियों को यात्रा करने में दिक्कतें आ रही है। ज्ञात हो कि इन दिनों देश भर में आग की घटनाएं कहर बरपा रही है। एमपी के इंदौर में आग से 7 लोग जिंदा जल गए तो वही दिल्ली की एक इमारत में लगी 27 जिंदगियों को निगल ली। इसी तरह वन क्षेत्रों में भी लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही है।

Tags:    

Similar News