खुशखबरी! किसानों को अब सस्ते दाम पर मिलेगी खाद, जानें नए रेट

रबी के सीजन में सबसे ज्यादा किसानो द्वारा बोनी की जाती है। ऐसे में किसानों को खाद की आवश्यकता भी ज्यादा होती है।

Update: 2022-11-25 13:27 GMT

DAP New Rate List 

रबी के सीजन में सबसे ज्यादा किसानो द्वारा बोनी की जाती है। ऐसे में किसानों को खाद की आवश्यकता भी ज्यादा होती है। लेकिन कई बाद देखा गया है कि मांग ज्यादा होने से किसानो को महंगे दाम पर यूरिया और डीएपी खाद खरीदनी पडती है। लेकिन अब सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि किसानो को महंगे में नहीं सस्ते दर पर खाद मिल सकेगी।

जारी हुई रेट सूची

जानकारी के अनुसार सरकार ने खाद के दाम की सूची जारी कर दी है। मतलब किसानो को सस्ते दाम पर खाद मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है। किसानो को जानकारी के लिए बताया गया है कि वर्तमान समय में डीएपी के दाम मात्र 1350 रूपये है। वहीं यूरिया की कीमत 276 रूपये बोरी निर्धारित की गई है।

होगी कार्रवाई

किसानो को जानकारी के अभाव में दुकानदार लूट रहे थे। मनमानी दाम पर किसानो को खाद दिया जा रहा था। लेकिन अब ऐसा नही होगा। सरकार की ओर से कलेक्टरां को निर्देश दिये गये है कि वह अपनी निगरानी में खाद का वितरण करवाएं। इसके लिए अधिकारियों की डिय्ूटी लगाई जाय।

साथ ही यह भी कहा गया है कि सरकारी गोदामों के अलावा नकद में प्रायवेट दुकानो से मिलने वाली खाद की निगरानी करें। कहा गया है कि कोई भी दुकानदार डीएपी 1350 और यूरिया 276 रूपये प्रति बोरी से ज्यादा दाम पर न बेचे। अगर दुकानदार निर्देश का पालन नही करता है तो उसके दुकान का लायसेंस रद्द कर दिया जायेगा।


Tags:    

Similar News