गोधन न्याय योजना के तहत खरीदा जाएगा गोबर, किसानों की बढ़ेगी आय

गोधन न्याय योजना के तहत किसानों से उनके फालतू मवेशियों का गोबर झारखण्ड (Godhan Nyay Yojana Jharkhand) सरकार खरीदेगी।

Update: 2022-05-29 11:02 GMT

Godhan Nyay Yojana In Hindi: खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ ही, गोधन की रक्षा करने तथा कृषि में जैविक खाद का उपयोग भरपूर मात्रा में किया जाए इस उद्देश्य को लेकर झारखंड सरकार गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana Jharkhand) लेकर आई है। इस योजना के तहत किसानों से उनके फालतू मवेशियों का गोबर सरकार खरीदेगी। इससे जैविक खाद, बायोगैस बनाया जाएगा। इस खाद का उपयोग कृषि में जैविक करने के लिए होगा। वहीं गोधन न्याय योजना के तहत दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाली गायें दी जयेंगी।

क्या है सरकार की योजना

गोधन न्याय योजना के तहत झारखंड सरकार किसानों को कई तरह से सहयोग करना चाह रही है। सरकार का मानना है कि किसान गोबर बेचकर लाभ अर्जित करेंगे। तो वही उनसे खरीदे गए गोबर का उपयोग जैविक खाद बनाने में तथा बायोगैस बनाने में किया जाएगा। इन दोनों ही कामों से प्रदूषण में नियंत्रण और जैविक उत्पादन बढे़गा।

85 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य

झारखंड सरकार ने गोधन न्याय योजना (Jharkhand Godhan Nyay Yojana) के तहत 40,000 किसानों को पशुधन वितरित करने का लक्ष्य रखा है। जिनके माध्यम से 85 लाख लीटर दूध का प्रतिदिन उत्पादन किया जाएगा। साथ ही इन पशुओं से मिलने वाला गोबर और गोमूत्र से बायोगैस और जैविक खाद तैयार किया जाएगा। सरकार गोबर और गोमूत्र खरीद कर किसानों को लाभान्वित करेगी।

राज्य सरकार देगी रोजगार

इस योजना से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इसीलिए इसकी कार्य योजना बनाई जा रही है। बहुत जल्दी इसे अमल में लाया जाएगा। सरकार ने इस योजना के लिए शुरुआती दौर में 4091.37 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। इस बजट का पूरा उपयोग गोबर खरीदी, गोधन खरीदने, तथा जैविक खाद खरीदने में किया जाएगा। इसके लिए अलग प्लांट की व्यवस्था की जाएगी। जहां पर बायोगैस का उत्पादन होगा साथ ही बायोगैस निकलने के बाद बचा हुआ गोबर जैविक खाद तैयार करने में होगा। बायोगैस एक सुरक्षित और प्रदूषण रहित ईधन है। जो गांव के लोगों को वितरित किया जायेगा।

किसे मिलेगा योजना का लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर्ता को झारखंड का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। साथ ही आवेदन कर्ता के पास आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो, मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। इन दस्तावेजों के साथ आवेदन किया जा सकता है। योजना शुरू होने के बाद आवेदन पत्र के साथ सभी कागजात जमा करना होगा।

Tags:    

Similar News