कांग्रेस नेता हरिप्रसाद ने पीएम मोदी को कहा शैतान!
Congress leader Hariprasad called PM Modi a devil: हरिप्रसाद ने कहा- मोदी का मुसलमानों को विश्वास में लेना मतलब शैतान का उपदेश देना
Congress leader Hariprasad called PM Modi a devil: कांग्रेस नेता हरिप्रसाद ने पीएम मोदी को शैतान कहा है. जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जंग छिड़ गई है. कोंग्रेसी लगातार पीएम मोदी को लेकर उटपटांग बयान दे रहे हैं. कभी कांग्रेस प्रेसिडेंट पीएम मोदी को रावण कहते हैं तो कभी कोई कोंग्रेसी उन्हें राक्षस और शैतान कहता है. कांग्रेसी नेता अपनी जुबान में कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और ना ही उन्हें ऐसा करने से कोई रोकने वाला है.
कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को कहा शैतान
कर्नाटक विधान परिषद के नेता विपक्ष बीके हरीप्रसाद ने पीएम मोदी को शैतान कहा है, हरिप्रसाद ने कहा-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपनी पार्टी के नेताओं को मुसलमानों को विश्वास में लेने के लिए कहना शैतान के धर्मग्रंथों का उपदेश देने जैसा है। चुनाव के दौरान वे इस तरह की नौटंकी करना चाहते हैं, लेकिन लोग इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।
पीएम पसमांदा और बोहरा मुसलमानों को जोड़ने की बात कह रहे
दरअसल पीएम मोदी अब पसमांदा और बोहरा मुसलमानों को समाज के साथ जोड़ने की बात कह रहे हैं. 3 जुलाई 2022 में उन्होंने सबसे पहले हैदराबाद जाकर पसमांदा मुस्लिमों के लिए स्नेह यात्रा की घोषणा की थी। इस यात्रा का मुख्य लक्ष्य पसमांदा मुसलमानों के घर-घर जाकर बीजेपी से जोड़ने की पहल करना है.
हाल ही में पीएम मोदी ने 17 जनवरी को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी पसमांदा मुसलमानों को लेकर बात कही थी. उन्होंने कहा था- मुस्लिम समुदाय के बोहरा, पसमांदा और पढ़े-लिखे लोगों तक हमें सरकार की नीतियां लेकर जानी हैं। हमें समाज के सभी अंगों से जुड़ना है और उन्हें अपने साथ जोड़ना है।
पसमांदा मुसलमान कौन हैं? और बीजेपी पसमांदा मुसलमानों को जोड़ने की बात क्यों कह रही है यहां क्लिक करके सब समझ लीजिये