सीएमओ का फरमान- कोरोना टीका लगवाओं अन्यथा सैलरी होल्ड, मच गया बवाल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया एक फरमान स्वास्थ्य कर्मचारियों पर भारी पड़ने वाला था। सीएमओ ने जारी फरमान में कहा था कि जो भी स्वास्थ्य कर्मचारी कोरेाना का टीका न

Update: 2021-02-16 06:44 GMT

सीएमओ का फरमान- कोरोना टीका लगवाओं अन्यथा सैलरी होल्ड, मच गया बवाल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया एक फरमान स्वास्थ्य कर्मचारियों पर भारी पड़ने वाला था। सीएमओ ने जारी फरमान में कहा था कि जो भी स्वास्थ्य कर्मचारी कोरेाना का टीका नहीं लगवाए गा उसकी सैलरी होल्ड कर दी जायेगी।

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का एक फरमान आते ही स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया। जानकारी होते ही कर्मचारी हंगामा करने लगे। सीएमओ का फरमान कर्मचारियों पर भारी पडने वाला था। इसीलिए फरमान को वापस लेना पडा।

यह भी पढ़े : COVAXIN : BHARAT BIOTECH ने ऐसे लोगों को कोरोना वैक्सीन ना लगवाने की सलाह दी, पढ़ें FACT-SHEET…

वही जानकारी मिली है कि इस आदेश के अनुसार कर्मचारियों की सैलरी तब तक नहीं दी जाएगी जब तक कि वह व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवा लेता। वैक्सीन लगवाने के बाद उसकी सैलरी जारी कर दी जाती। यह आदेश जारी करने के पीछे का मुख्य कारण यह हैै कि टीकाकरण के प्रथम दिन शनिवार को कम कर्मचारी टीका लगवाने पहुंचे थे। वही टीके को लेकर कई तरह की बातें भी हो रही थी। जिसके बाद यह आदेश जारी करना पड़ा था। बाद में इस आदेश को वापस ले लिया गया।

वही इस आदेश के बाद लोगों द्वारा कहा जाने लगा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीका लगवाने को स्वैछिक रखा है। टीका लगवाना सरकार की तरफ से अनिवार्य नहीं किया गया है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साफ कहा गया है कि वैक्सीन लगवाना बिल्कुल स्वैच्छिक है। लोगें के इस तर्क पर सीएमओ का फरमान बैक फुट पर आ गया है .

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News