सीआईएससीई दसवीं, बारहवीं की डेट शीट जारी, कब से हैं एग्जाम जान लें
सीआईएससीई परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को डेट का इंतजार था। जिसके लिए दसवीं और बारहवीं की डेट शीट जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं फरवरी माह में प्रारंभ होंगी।
सीआईएससीई परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को डेट का इंतजार था। जिसके लिए दसवीं और बारहवीं की डेट शीट जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं फरवरी माह में प्रारंभ होंगी। डेट शीट 2023 के अनुसार इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट (आईएससी) कक्षा बारहवीं में अध्ययन कर रहे छात्रों की परीक्षा 13 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। जबकि कक्षा दसवीं में अध्ययनरत छात्रों की परीक्षाएं 27 फरवरी से प्रारंभ होंगी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट की समय सारिणी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज कर दी है।
प्रश्न पत्र हल करने मिलेगा 3 घंटे का समय
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार आईसीएसई, आईएससी के परिणाम मई महीने में घोषित किए जाएंगे। ऑफिशियल विज्ञप्ति के अनुसार कहा गया है कि आईसीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षाएं माह फरवरी से प्रारंभ होंगी। 27 फरवरी को पहला पेपर इंग्लिश का होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए परीक्षार्थियों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा। इसके अलावा 15 मिनट का समय दसवीं व बारहवीं के छात्रों को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए भी दिया जाएगा। दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर समय सारिणी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
दो पॉलियों में होगी परीक्षा
बताया गया है कि परीक्षाएं दो पॉलियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पॉली की परीक्षा सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। जिसके लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व यानी 8.45 बजे क्वेश्चन पेपर वितरित किए जाएंगे। जिनका परीक्षार्थी 15 मिनट तक अध्ययन कर सकेंगे। जबकि दूसरी पॉली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होंगी जो 5 बजे तक चलेंगी। इसके लिए प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों को दोपहर 1.45 बजे वितरित कर दिए जाएंगे।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
परीक्षा में शामिल होने छात्र उतने ही प्रश्नों का आंसर दें जितने का प्रश्न पत्र में कहा गया है। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, हाथ, डेस्क या अन्य प्रकार की कैलकुलेट करने वाली मशीनों का उपयोग परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थी रफ कार्य सहित सभी कार्य उसी शीट पर किए जाने चाहिए जिस पर बाकी के आंसर दिए गए हैं। आंसर शीट पर सभी एंट्रीज केवल काले या नीले बॉल-पॉइंट पेन से ही भरनी होगी।