सीबीएसई स्कूल एलओसी डेटा में कर सकते हैं करेक्शन, कब तक है समय जान लें
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्ड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने एलओसी डेटा फॉर्म में करेक्शन करने का समय निर्धारित कर दिया गया। जिसके लिए 6 दिसम्बर आखिरी तिथि निर्धारित की गई है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्ड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने एलओसी डेटा फॉर्म में करेक्शन करने का समय निर्धारित कर दिया गया। जिसके लिए 6 दिसम्बर आखिरी तिथि निर्धारित की गई है। सीबीएसई ने सम्बद्ध स्कूलों को यह निर्देश दिए हैं कि यदि लिस्ट ऑफ कैंडिडैट फॉर्म (एलओसी) में गलतियां हैं तो उनमें आवश्यक सुधार कर सकते हैं। कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट डेटा में सुधार करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जहां संबंधित स्कूल अपने अलॉटेड यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर डेटा में सुधार कर सकते हैं। डेडलाइन बीतने के बाद कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एलओसी डेटा में यह शामिल
सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि वह समय रहते डेटा में सुधार कर सकते हैं। एलओसी डेटा में छात्र का नाम, माता-पिता, अभिभावक का नाम, जन्म की तारीख, सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन, सब्जेक्ट कोड में यदि गलती है तो वह इसमें आवश्यक सुधार कर सकते हैं। विद्यालय केवल स्कूल के रिकॉर्ड के आधार पर ही एलओसी डेटा में सुधार कर सकते हैं। परीक्षा के समय एलओसी में जमा किए गए सब्जेक्ट को बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। यह करेक्शन केवल स्कूल द्वारा ही किए जा सकते हैं। जिसके बाद इसे क्षेत्रीय अधिकारी के समक्ष भेजा जाएगा। जहां से स्वीकृत होते ही इसे स्कूल एलओसी में अपडेट कर दिया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड ने इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है। जिसमें स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि एलओसी डेटा में आवश्यक सुधार समय से पूर्व लें।
बोर्ड डेटशीट जल्द होगी रिलीज
सीबीएसई हाईस्कूल और हायर सेकेण्ड्री बोर्ड के छात्रों को अब डेट शीट का इंतजार है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं, बारहवीं के लिए सीबीएसई डेट शीट 2023 जल्द जारी करने की उम्मीद जताई गई है। जिसके जारी होते ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर छात्रों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होगी। जहां से छात्र ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं की डेट शीट डाउनलोड कर परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।