मुसलमानों के खिलाफ बोलने पर बाबा रामदेव के खिलाफ केस दर्ज हो गया

Case filed against Baba Ramdev for speaking against Muslims: बाबा ने कहा था- मुसलमान आतंकीवादी हैं, हिन्दू लड़कियां उठाते हैं

Update: 2023-02-06 06:20 GMT

Case filed against Baba Ramdev for speaking against Muslims: योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. मामला मुसलमानों के खिलाफ बयान देने से जुड़ा हुआ है. बाबा ने कुछ दिन पहले मुसलमानों को लेकर कई बयान दिए थे. उन्होंने मुसलमानों को आतंकवादी कह दिया था. जिसके बाद उनके खिलाफ 5 फरवरी को बाड़मेर के एक स्थानीय निवासी पठाई खान ने चौहटन पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई। 

बाबा रामदेव ने मुसलमानों को लेकर क्या कहा था? 

दरअसल मामला 2 फरवरी का है. बाबा रामदेव राजस्थान के बाड़मेर में हिंदू संतों की बैठक में शामिल होने के लिए गए थे. इसी दौरान बाबा मोटापे और स्वाथ्य पर ज्ञान देने लगे थे. मगर अचानक से उनका मूड स्विंग हुआ और वह मुसलमानों को लेकर बयान देने लगे. 

सभा में उन्होंने सबसे पहले कहा- मुसलमान से पूछो तुम्हारा धर्म क्या है. वो कहेंगे बस पांच बार नमाज पढ़ो फिर जो मन में आए वो करो. चाहे हिंदू की लड़कियों को उठा कर लाओ. जो पाप करना है करो. वो इस्लाम का मतलब नमाज समझते हैं. आतंकवादी बने हुए हैं. कई अपराधी हैं. लेकिन नमाज जरूर पढ़नी है. 

आगे कहा-

उनके लिए स्वर्ग का मतलब है टखने के ऊपर पजामा पहनो, मूंछ कटवा लो टोपी, पहन लो... ऐसा कुरान या इस्लाम कहता. मैं नहीं कह रहा हूं. लेकिन ऐसा ही कर रहे हैं लोग. बस ऐसा करने से स्वर्ग में जगह पक्की हो जाएगी. वहां हूरें मिलेंगी और मदिरा पान करने को मिलेगा. ऐसी जन्नत तो जहन्नुम से भी बेकार है. लेकिन फिर भी लोग मूंछ कटवा रहे, टोपी पहन रहे और बस पागलपन है. इस्लाम इस्लाम महान महान. सारी दुनिया को इस्लाम में बदलना है. 

फिर कहा- 

मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं. लेकिन लोग उसी चक्कर में पड़े हैं. कोई कहता है पूरी दुनिया को इस्लाम में तब्दील करेंगे. कोई कहता है कि पूरी दुनिया को ईसाईयत में तब्दील करेंगे. तब्दील करके करोगे क्या ये तो बताओ. कोई एजेंडा नहीं है उनके पास. 

FIR हो गई 

बाबा रामदेव की बातों ने एक स्थानीय निवासी  पठाई खान को आहत कर दिया। उसने चौहटन थाने में जाकर बाबा के खिलाफ FIR लिखवा दी. थाने के SHO ने PTI से कहा 

रामदेव बाबा के खिलाफ IPC की धारा 153A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295A (जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण काम करना, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना) और 298 (जानबूझकर किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से कुछ कहना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Similar News