महाकाल दर्शन कर निकलते ही दिल्ली से आया फोन, ज्योतिरादित्य दिल्ली रवाना

Bhopal / भोपाल। दिल्ली (Delhi) से आये बुलावे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) दिल्ली के लिए रवाना हो गये थे। यह माना जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में आये सिंधिया को लगभग 15 माह बीत गये। केन्द्र की सरकार अब वायदा पूरा करने वाली है। अब भाजपा अपने सरकार में उन्हे शामिल कर काम सौंपने जा रही है। जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन (Ujjain) में महाकाल का आर्शिवाद लेकर जैसे ही निकले उनके फोन की घंटी बजी और दिल्ली से बुलावा आ गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। 

Update: 2021-07-06 18:23 GMT

Bhopal / भोपाल। दिल्ली (Delhi) से आये बुलावे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) दिल्ली के लिए रवाना हो गये थे। यह माना जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में आये सिंधिया को लगभग 15 माह बीत गये। केन्द्र की सरकार अब वायदा पूरा करने वाली है। अब भाजपा अपने सरकार में उन्हे शामिल कर काम सौंपने जा रही है।

जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन (Ujjain) में महाकाल का आर्शिवाद लेकर जैसे ही निकले उनके फोन की घंटी बजी और दिल्ली से बुलावा आ गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। 

 

इंदौर से दिल्ली के लिए हुए रवाना

जानकारी के अनुसार दिल्ली से फोन आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ((Jyotiraditya Scindia) इंदौर गये और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गये है। माना जा रहा है कि राज्य सभा सांसद सिंधिया को इस बाद मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में जगह मिलना लगभग तय हो चुका है।

वही मीडिया ने जब अचानक दिल्ली जाने के सम्बंध में पूछा तो वह टाल गये। वहीं सिंधिया ने कहा- मुझे महाकाल मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य मिला। मेरी यही कामना है कि कोरोना के युद्ध में मानव जाति को भगवान आशीर्वाद प्रदान करें। 

बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री

सूत्रों की माने तो सिंधिया का केंद्र में मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। हो सकता है कि अगर किसी कारणवस उन्हे कैबिनेट नहीं बनाया गया तो स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में कोई मंत्रालय दिया जाएगा।

Similar News