Bihar Flood: कोसी नदी उफान पर होने से कई जिलों में आई बाढ

Bihar Flood News In Hindi, Bihar Me Badh, School Holiday News Update: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और असम के साथ अब बिहार में भी बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है।

Update: 2023-08-29 03:19 GMT

severe flood alert

Bihar Flood News In Hindi, Bihar Me Badh, School Holiday News Update: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और असम के साथ अब बिहार में भी बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है। भारत नेपाल सीमा पर स्थित बीरपुर कोसी बराज से कोसी नदी में पानी छोड़े जाने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। सोमवार को भी कोसी बराज से नदी में 2 लाख 18 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया।

इधर, वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पानी छोड़े जाने से पश्चिमी चंपारण जिले में गौनाहा, बगहा, योगापट्टी सहित कई प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति है। जिसके चलते कोसी नदी में उफान के कारण सुपौल और सहरसा जिले में कई प्रखंडों के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुपौल जिले के सदर, सरायगढ-भपटियाही, किशनपुर, मरौना और निर्मली प्रखंड के गांव बाढ़ की चपेट में है। बता दें कि निचले इलाकों में रह रहे लोगों को बाढ़ का पानी फैलने के कारण पलायन करना पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार सुपौल में जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई की शुरुआत की है। जहां लोगों को मुफ्त पका हुआ भोजन दिया जा रहा है। वहीं दुर्गम इलाकों में सूखा राशन बांटने की व्यवस्था की गई है। बता दें कि हरसा जिले में नवहट्टा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी और सलखुआ प्रखंड में 16 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।


Tags:    

Similar News