हरियाणा में बड़ी खोज: मिला 5 हाज़र साल पुराना सोने का कारखाना! खुदाई में बर्तन, कंकाल और जेवर मिले

Big discovery in Haryana: हरियाणा के राखीगढ़ में हड़प्पा कालीन सोने की फैक्ट्री मिली है जो 5000 साल पुरानी है

Update: 2022-05-08 13:14 GMT

Big discovery in Haryana: हरियाणा के राखीगढ में पुरातत्व विभाग के रिसर्चर्स ने बड़ी खोज की है, यहां खुदाई में 5000 साल पुरानी सोने के जेवर बनाने वाला कारखाना मिला है. बीते 32 सालों से पुरातत्व विभाग के खोजी वैज्ञानिक यहां खुदाई कर रहे थे. आखिरकार उनकी मेहनत सफल हो गई है. खुदाई में सील, सोना, मिट्ठी की चुडिया, सोने से जेवर बनाने वाले सांचे, कील, और महिलाओं का कंकाल मिला है. 

पुरातत्विदों का कहना है कि इस 5 हज़ार साल पुरानी सोने के करनखाने में जो सील यानी के मुहर मिली है वो हड़प्पा काल की है क्योंकि मुहर में जो लिपि लिखी हुई पाई गई है उस लिपि का इस्तेमाल हड़प्पा काल में किया जाता था। अब पुरातत्विदों ने उस लिपि को पढ़ने और समझने के काम में जुट गए हैं. 

7000 साल पुराने शहर की खोज हुई है 


महाभारत में भी हरियाणा का जिक्र मिलता है, आखिर महाभारत का युद्ध भी हस्तिनापुर मतलब हरियाणा में ही हुआ था. इसी लिए यहां हमेशा से हज़ारों साल पहले इस्तेमाल किए जाने वाले रथ और औजार सहित हथियार मिलते रहते हैं. हिसार के राखीगढ़ में विभाग के खोजियों ने 7 हाज़र साल पुराने एक शहर की खोज की है. जहां मकानों की डिज़ाइन मिली है. उन मकानों के अंदर रसोई, बाथरूम के स्ट्रक्चर मिले हैं. इतना ही नहीं खुदाई में ताम्बे और सोने के बर्तन, आभूषण भी मिले हैं. इससे ये पता चलता है कि महाभारत काल में यह स्थान व्यापर का केंद्र हुआ करता था. 

महिलाओं के हज़ारों साल पुराने कंकाल मिले हैं 


राखीगढ़ की खुदाई में अबतक 38 कंकाल मिले हैं. जिसमे 2 महिलाओं के हैं. जिनके कंकाल में चूड़ियां, गहने, ताम्बे का आईना, बर्तन आदि मिले हैं. एक कंकाल का DNA भी टेस्ट किया गया है. जिससे यह पता चला है कि यह यह लोग मूल रूप से भारतीय ही थे. 

हस्तिनापुर वासियों के पूर्वज यहां रहते थे 


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के ADG डॉ. संजय मंजुल का कहना है कि बीते 20 सालों में हस्तिनापुर, सिनौली और राखीगढ़ में कई बड़ी खोज हुई हैं. खुदाई में मिली प्राचीन काल की चीज़ों से यह पता चलता है कि राखीगढ़ के लोग हस्तिनापुर में रहने वाले लोगों के पूर्वज हुआ करते थे. यहां 7 हाज़र साल पहले भी डिज़ाइन वाले घर बनाए जाते थे. 

सिनौली में जो मिला वो महाभारत का सच बताता है 


कुछ सालों पहले सिनौली में 5 हाज़र साल पुराना एक रथ मिला था, जो घोड़े की मदद से चलता था. इसी के साथ यहां धनुष, बांड, सोने के जेवर, मृदभांड, तलवार जैसे कई प्राचीन चीज़ें मिली हैं. जो महाभारत के इतिहास को सच साबित करती हैं. 

Similar News