गुटखा-पान खाने वाले अगर अब सड़क में पच्च से थूकेंगे तो खच्च से 500 का चालान कट जाएगा

सड़क में थूकने वालों की सब खैर नहीं, बेंगलुरु प्रशासन ने ऐसा करने वालों पर 500 रुपए जुर्माना लगाने का नियम बनाया है

Update: 2022-05-18 08:11 GMT

बेंगलूरु: देश में स्वच्छ भारत का सपना तबतक पूरा नहीं हो सकता जबतक लोग गन्दगी करने की अपनी आदत को नहीं सुधार पाते, अब लोग खुद से तो सुधरेंगे नहीं इसी लिए अब सड़क में पाचक से गुटखा और पान का लबाब थूकने वालों पर चलानी कार्रवाई होगी। बेंगलुरु प्रशासन ने सड़क में गुटका-पान थूकने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना लगा दिया है. अगर अब कोई बेंगलौर की सड़कों में गंदगी करता पकड़ा जाएगा तो उसे बिना 500 रुपए का चालान भरवाए नहीं छोड़ा जाएगा। 

बेंगलौर प्रशासन की इस पहल के बाद पूरे देश के लोग ऐसे ही नियम को हर शहरों में लागू करने की बात कह रहे हैं. जाहिर है स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सरकार प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए झोंकती है लेकिन सड़कों में गुटखा थूकने वाले पूरे किए कराए पर थूंक देते हैं. लेकिन बेंगलौर में अब ऐसा नहीं होगा, जो भी सड़क में गुटखा थूकते पकड़ा जाएगा उससे 500 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। 

सरकार सीधा गुटखा बैन क्यों नहीं कर देती 

आपके मन में यह सवाल तो जरूर आता होगा कि अगर सरकार को देश स्वच्छ और सुन्दर बनाने की इतनी ही पड़ी है तो गुटखा बैन कर देना चाहिए, न गुटखा होगा न लोग सड़क में थूकेंगे। दरअसल सरकार को गुटखा बनाने वाली कंपनियों ने भारी-भरकम टैक्स मिलता है. वैसे कई राज्यों में गुटखा बेचने और खाने पर प्रतिबंध हैं लेकिन ब्लैक मार्केटिंग के चलते ऐसा कोई शहर नहीं है जहां गुटखा न मिलता हो. 

गुटखा बैन भी हो जाएगा तो पान और तम्बाकू खाने वले सड़क में थूकना तो नहीं बंद कर देंगे, ऐसे में सड़क में गंदगी करने वालों पर चलानी कार्रवाई सबसे सही विकल्प है. लेकिन यह सिर्फ बेंगलौर में लागू हुआ है जबकि इसे पूरे देश में लागू होना चाहिए 

Tags:    

Similar News