Badrinath Highway Landslide: बद्रीनाथ हाइवे में भूस्खलन से बंद हुआ हाईवे सड़क मार्ग, एमपी के 30 तीर्थ यात्री सहित हजारों वाहन फंसे

Badrinath Highway Landslide: उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे मार्ग में भूस्खलन हो जाने से तीर्थ यात्रियों के साथ ही हजारों वाहन फंस गए हैं।

Update: 2022-07-29 06:25 GMT

Badrinath Highway Landslide: खराब मौसम के बीच उत्तराखंड (Uttarakhand) में भूस्खलन से जहाँ आवागमन अवरूद्ध हो रहा है वही तीर्थ यात्री फंस गए है। जानकारी के तहत बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात बद्रीनाथ हाईवे मार्ग (Badrinath Highway Marg) पीपल कोठी के पास पहाड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया है।

वाहनों की लम्बी कतार

हाईवे मार्ग में पहाड़ गिर जाने के कारण हजारों की संख्या में वाहनों की सड़क पर लम्बी कतार लगी हुई है। तीर्थ यात्रियों के साथ ही आमजन भी सड़क मार्ग खुलने का इंतजार कर रहा है। भूस्खलन से हांलाकि किसी भी तरह की जन हानि नहीं हुई है। रात के समय घटना होने के कारण सड़क मार्ग में वाहन की आवाजाही कम हो गई थी। जिससे पहाड़ के मलवे में अभी तक किसी के भी फंसने की खबर नहीं है।

लगाई गई कई मशीने

हाईवे मार्ग को खाली करवाने के लिए कई मशीने लगाई गई है। जिससे सड़क का आवागमन बहाल हो सकें, जानकारी के तहत काफी मात्रा में पहाड़ का मलवा सड़क पर गिर गया है। उसे हटाने में स्थानीय प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

एमपी के 32 तीर्थ यात्री भी फंसे

जो खबरें आ रहीं हैं उसके तहत एमपी की राजधानी से बद्रीनाथ की यात्रा पर गए 32 तीर्थ यात्री भी भूस्खलन के चलते फंस गए है। उक्त यात्री एमपी से बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री सहित अन्य तीर्थ स्थलों के लिए 10 दिन की यात्रा पर है।

Tags:    

Similar News