अम्फान' और 'निसर्ग' के बाद आने वाला है अब तीसरा तूफ़ान, 10 से 11 जून को देगा खतरनाक दस्तक

अम्फान' और 'निसर्ग' के बाद आने वाला है अब तीसरा तूफ़ान, 10 से 11 जून को देगा खतरनाक दस्तक नई दिल्ली। पूरी दुनिया जहां कोरोना संक्रमण

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

अम्फान' और 'निसर्ग' के बाद आने वाला है अब तीसरा तूफ़ान, 10 से 11 जून को देगा खतरनाक दस्तक

नई दिल्ली। पूरी दुनिया जहां कोरोना संक्रमण (Coronavirus Pandemic) से जूझ रही है। वहीं धरती पर लगातार प्राकृतिक मुसीबतें भी आ रही हैं। एक के बाद एक लगातार दो तूफानों के बाद अब तीसरे चक्रवात (Cyclone) का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने इस सिलसिले में चेतावनी जारी की है। उनके मुताबिक अब अम्फान और निसर्ग के बाद तीसरा तूफान दस्तक देने को है। ये 10 से 11 जून को ओडिशा (Odisha) में दाखिल हो सकता है।

Unlock 1.0: 30 जून तक निपटा लें ये 6 काम, वर्ना हो जाएगी दिक्कत, पढ़ लीजिए ये खबर

मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है। ये तूफान का रूप लेगा या नहीं इस पर कोई स्पष्ट टिप्पणी करना अभी सही नहीं है, लेकिन मौसम विभाग की ओर से लगातार 4-5 दिनों तक इस पर नजर रखी जाएगी।
भारी बारिश के भी संकेत मौसम विभाग के महानिदेशक के मुताबिक आमतौर पर समंदर में कम दबाव का क्षेत्र किसी भी तूफान का पहला चरण होता है। अगर ये चक्रवाती तूफान में तब्दील नहीं हो पाता है तब भी तटीय इलाकों में तेज बारिश की आशंका रहती है। कम दबाव का क्षेत्र अगले सप्ताह ओडिशा की ओर बढ़ सकता है। इसलिए 10 से 11 जून के आसपास ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है।

भारतीय रेलवे ने फिर बदल दिए टिकट रिज़र्वेशन के नियम, पढ़िए नहीं होगी देर

दो तूफानों से हो चुका है सामना एक महीने के अंदर देश में दो चक्रवाती तूफान (Cyclone) आ चुके हैं। पहला तूफान पिछले महीने बंगाल (Bengal) और ओडिशा में आया था। इससे बंगाल और ओडिशा में भारी नुकसान हुआ था। बंगाल में चक्रवात से करीब 80 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस हफ्ते अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से निसर्ग ने तबाही मचाई थी। इस चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हालांकि महाराष्ट्र आते हुए इसकी गति धीमी पड़ गई थी, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। [signoff]

Similar News