हापुड़ कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8 मजदूरों की मौत, 20 झुलसे

Hapur chemical factory Hadsa: यूपी के हापुड़ में कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8 मजदूरों की मौत हो गई है

Update: 2022-06-04 12:26 GMT

Hapur chemical factory Hadsa: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से  8 मजदूरों की जलने से मौत हो गई है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अबतक 6 मृतकों के शवों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया है, इस दर्दनाक घटना में 20 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं इन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. 

बताया गया है कि फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे लोगों में से कई ऐसे हैं जिनकी हलात बेहद नाजुक है, ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. पता चला है कि फैक्ट्री में जलकर मरने वाले लोगों की संख्या 8 से अधिक भी हो सकती है, फ़िलहाल बचाव कार्य जारी है 

सीएम योगी ने दिए निर्देश 

हापुड़ कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना जैसे ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लगी उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने और जांच के निर्देश दिए, सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. 

हापुड़ कैमिकल फैक्ट्री हादसा 

हापुड़ के जिस कैमिकल फैक्ट्री में आग लगी है वहां प्लास्टिक पिघलाने का काम होता है, वही प्लास्टिक पिघलकर मजदूरों से भी चिपक गई, हादसे की वजह फैक्ट्री के बॉयलर का फटना बताया गया है, पता चला है कि बॉयलर फटने से आग पकड़ ली, हर तरफ धुआं हो गया और दम घुटने से कई मजदूर बेहोश हो गए और आग में झुलसकर मर गए. 

 

Similar News