देश भर में पिछले 24 घंटो में मिले 81 दिनों में सबसे कम 58,419 नए कोरोना मामले

COVID-19 Latest Update : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में 81 दिनों बाद 60,000 से कम नए मामले रिपोर्ट हुए। रिकवरी रेट बढ़कर (Recovery Rate) 96.27% हो गई है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rates) 3.22% है। 

Update: 2021-06-20 11:57 GMT

COVID-19 Latest Update : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में 81 दिनों बाद 60,000 से कम नए मामले रिपोर्ट हुए। रिकवरी रेट बढ़कर (Recovery Rate) 96.27% हो गई है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rates) 3.22% है। 

मिले 58,419 नए मामले

भारत में COVID-19 के 58,419 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,81,965 हुई। 1,576 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,86,713 हो गई है। 

देश में अब 7 लाख 29 हजार एक्टिव केस 

87,619 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,87,66,009 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या  7,29,243 है।

24 घंटो में लगे 38 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 38,10,554 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27 से अधिक हुआ।

Similar News