47th GST Council Meeting: टैक्स छूट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, क्रिप्टो इन्वेस्टर्स के लिए क्या है खास जानिए..
47th GST Council Meeting: जीएसटी की 47वें बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने दी जानकारी
47th GST Council Meeting Cryptocurrency News In Hindi: जीएसटी काउंसिल ने टैक्स में छूट और वापसी में सुधार पर जीओएम की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से चर्चा करते हुए दी है। जिससे माना जा रहा है कि लोगों को टैक्स में छूट के लिए जल्द सरकार अपना निणर्य ले सकती है।
इन मुद्दों पर चर्चा
वित्तमंत्री ने बताया कि बैठक के दौरान कैसीनो, ऑनलाइन गेमिंग, घुड़-दौड़ पर जीओएम की अंतिम रिपोर्ट सहित सभी ऐजेंड पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान काउंसिल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में मंत्री समूह द्वारा टैक्स में छूट और वापसी में सुधार पर दी गई रिपोर्ट को स्वीकार लिया है।
इस पर भी हुई चर्चा
वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने फिटमेंट कमेटी के सुझावों पर चर्चा हुई और ज्यादातर को स्वीकार भी कर लिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी राजस्व तटस्थ दर में सुधार की आवश्यकता है, जबकि पिछले दो दिनों में जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान क्रिप्टोकरेंसी संपत्तियों पर कोई चर्चा नहीं हुई।
तमिलनाडु में होगी समीक्षा
जीएसटी काउंसिल की अब अगली बैठक अब अगस्त माह में होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंहा इस बैठक में सीमित एजेंड पर ही चर्चा होगा। प्रेस वार्ता समाप्त होने के बाद वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि तमिलनाडु के वित्त मंत्री के निमंत्रण पर अगली जीएसटी परिषद की बैठक मदुरैम में होगी।