एमपी में अक्टूबर के महीने में रहेगी छात्रों-शिक्षकों की मौज, 14-15 दिनों की मिलेगी छुट्टी

October Month Holiday List: सितंबर का महीना समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं।

Update: 2022-09-22 03:01 GMT

MP Board October 2022 Month Holiday List: सितंबर का महीना समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। अक्टूबर का महीना स्कूली छात्रों और शिक्षकों के लिए राहत भरा बीतने वाला है। क्योंकि अक्टूबर के महीने में करीब-करीब 14 से 15 दिन का अवकाश मिलेगा। लेकिन यह बात अलग है कि इसी महीने में चाहे एमपी बोर्ड हो या फिर सीबीएसई स्कूल में परीक्षाएं होंगी। फिर भी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को काफी राहत मिलने वाली है।

10 दिन लगातार बंद रहेंगे स्कूल

अक्टूबर के महीने में दो बड़े त्यौहार पड़ने वाले हैं। जिसमें दीपावली और दशहरा उत्सव शामिल है। शासकीय कैलेंडर के अनुसार दशहरे पर 4 दिन का तथा दिवाली पर 6 दिन का अवकाश रहेगा। यह अवकाश केवल छात्रों के लिए नहीं बल्कि शिक्षकों को भी मिलेगा।

कब से कब तक रहेगा दशहरा अवकाश

जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 3 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इस अवकाश काल के दौरान विद्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे। छात्र घर पर ही रह कर पढ़ाई करेंगे। शिक्षकों को भी स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

दीपावली का अवकाश 6 दिनों का

दीपावली के अवकाश की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो जाएगी। अवकाश 27 अक्टूबर को समाप्त होगा। 22 अक्टूबर से पुनः स्कूलों का संचालन शुरू हो जाएगा। कुल मिलाकर दीपावली का अवकाश 6 दिनों का होगा। इन 6 दिनों में बच्चे घर पर रहकर पढ़ेंगे तथा दीपावली का उत्सव मनाएंगे।

अन्य छुट्टियां भी मिलेंगी

एक और देखा गया है कि जहां 10 दिनों का त्यौहारी अवकाश छात्रों और शिक्षकों को प्राप्त होगा। वही शनिवार और रविवार के अवकाश को जोड़ दिया जाए तो अक्टूबर के महीने में करीब 14 से15 दिन तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

Tags:    

Similar News